PAK vs BAN 2nd Day Highlights: मेहदी के पांच विकेट से बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर कसा शिकंजा

PAK vs BAN 2nd Day Highlights: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन मेहमान टीम के नाम रहा। पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे दिन पाकिस्तान की पहली पारी 274 रन पर सिमट गई।

PAK vs BAN 2nd Day Highlights: ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने 61 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे बांग्लादेश को दूसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को पाकिस्तान को पहली पारी 274 रन पर आउट कर दिया। टेस्ट मैचों में मेहदी ने 10वीं बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा किया। उन्हें कंधे की चोट से टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद का अच्छा साथ मिला। तस्कीन ने 57 रन पर तीन विकेट चटकाकर टेस्ट मैच अपनी वापसी को खास बनाया। बांग्लादेश के क्षेत्ररक्षकों ने चार आसान कैच टपकाये जिससे मैच में पाकिस्तान को वापसी करने का मौका मिल गया।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (79)

पाकिस्तान और बांग्लादेश टेस्ट (साभार-PCB)

दिन का खेल खत्म होते समय बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिये थे। सलामी बल्लेबाज शदमन इस्लाम को पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला जब सउद शकील ने मीर हमजा की गेंद पर उनका आसान कैच टपका दिया। श्रृंखला का पहला मैच 10 विकेट से जीतने के बाद बांग्लादेश के पास पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचने का मौका है।

End of Feed