PAK vs AUS 2nd T20I Live Score Streaming: भारत में कब और कहां देखें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का दूसरा टी20 मैच, लाइव स्कोर

PAK vs AUS 2nd T20I Live Score Streaming Online: आज (31 January 2026) को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज का दूसरा क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मेजबान पाकिस्तान और मेहमान ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भी लाहौर में खेला जा रहा है। पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच का लाइव स्कोर और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कब व कहां देख सकते हैं, कैसी हैं दोनों टीमें, सब कुछ यहां जानें।

PAK vs SL 2nd T20 Live Score Streaming Online In Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर है जहां वो मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ (Pakistan vs Australia) आज (31 जनवरी) को टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को मेजबान टीम के खिलाफ 22 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी टीम 7 साल या कहे 2650 दिन के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टी20आई मैच जीतने में सफल रही। ऐसे में आज के मुकाबले में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी। सीरीज में पाकिस्तान टी20 टीम की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के हाथों में है। जबकि मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम की कप्तानी ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं।

PAK vs AUS 2nd T20 Live Score Streaming

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच का लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग, कब और कहां देखें

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू होने से पहले आइए एक नजर डाल लेते हैं इन दोनों टीमों के आमने-सामने की टक्कर के आंकड़ों पर। अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 29 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें मुकाबला कांटे का रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 14 बार पाकिस्तान को हराया है, जबकि पाकिस्तान ने 14 बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई भी रहा था। पाकिस्तान की जमीन पर अब तक इन दोनों टीमों के दो टी20 मैच खेले गया है। दोनों मुकाबलों में से दोनों टीमों के खाते में एक एक मैच गए हैं। आइए अब जानते हैं पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा, मैच का समय, भारत में इसका प्रसारण, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर कहां देख सकते हैं।

End of Feed