ODW vs PD 6: यजस शर्मा की उम्दा पारी, आउटर दिल्ली ने पुरानी दिल्ली-6 से लिया बदला

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में एक बेहद रोचक मुकाबला खेला गया। रविवार को आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली-6 से मिली पिछली हार का बदला ले लिया। आउटर दिल्ली ने पुरानी दिल्ली-6 को 21 रन से मात दी। यजस शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 86 रन की तेज पारी खेली। वहीं, प्रियांश आर्य 30 रन ही बना सके।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 के एक हाई-स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने शानदार बैटिंग करते हुए पुरानी दिल्ली-6 को 21 रन से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए वॉरियर्स ने 20 ओवर में 219/5 का बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें यजस शर्मा, अक्षय सैनी और हर्ष त्यागी ने अहम भूमिका निभाई।

Outer delhi 6

आउटर दिल्ली ने दर्ज की जीत। फोटो- DPL

वॉरियर्स को शानदार शुरुआत मिली। ओपनर्स प्रियांश आर्य और यजस शर्मा ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े। आर्य ने आउट होने से पहले 21 गेंद में 30 रन की तेज पारी खेली, लेकिन यजस ने पुरानी दिल्ली 6 के बॉलर्स पर हमला जारी रखा। यजस पूरी तरह कंट्रोल में थे और तेजी से रन बना रहे थे। आखिरकार वे 36 गेंदों में शानदार 86 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन बीच के ओवरों में कुछ विकेट गिरने के बावजूद वॉरियर्स ने तेजी से रन बनाना जारी रखा।

End of Feed