On This Day 2025: आई बिलीव इन जस्सी भाई कहने वाले सिराज का ओवल में चला था मियां मैजिक, ड्रीम स्पेल से पलटी थी बाजी

4 अगस्त 2025, एक ऐसी तारीख जब दुनिया ने ओवल में मियां मैजिक की गवाह बनी थी। जीत की दहलीज पर खड़े इस मुकाबले को सिराज ने आखिरी लम्हों में एक जादूई स्पेल डालकर टीम इंडिया के पक्ष में कर दिया था।

किसी भी कप्तान के लिए विदेशी दौरे की चुनौती हमेशा मुश्किल रहती है। इस तरह के दौरे पर कप्तान चाहता है कि उसके पास एक ऐसा सिपाही चाहता है जो हर मोर्चे पर लड़ने के लिए ना केवल तैयार रहे बल्कि विरोधियों को परास्त करे। 2025 में जब शुभमन गिल एंड कंपनी इंग्लैंड दौरे पर गई थी तो उनके पास विराट-रोहित और बुमराह की तिकड़ी नहीं थी। लेकिन गिल को जिस मैच विनर की तलाश थी वो बने मोहम्मद सिराज। ठीक एक साल पहले यानी 4 अगस्त 2025 को सिराज ने अपने टेस्ट करियर की सबसे यादगार स्पेल डालकर टीम इंडिया को हारी हुई बाजी जिता दी थी।

mohammad siraj

मोहम्मद सिराज (साभार-X)

आई बिलीव जस्सी से वी बिलीव यू तक का सफर

कभी मोहम्मद सिराज ने ही जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा था आई बिलीव इन जस्सी भाई, लेकिन इंग्लैंड के इस दौरे पर बुमराह नहीं थे और उनके उनुपस्थिति में सिराज ने ऐसी ड्रीम स्पेल डाली जिसके बाद पूरा भारत एक साथ कहने लगा कि वी बिलीव यू सिराज भाई।

End of Feed