On This Day 2003: इंग्लैंड के खिलाफ उड़ा था Ashish Nehra का हैलीकॉप्टर, डाली थी ऐसी स्पेल आज तक नहीं भूले होंगे अंग्रेज

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 26, 2023, 12:00 PM IST

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। वर्ल्ड कप 2003 में आज के दिन ही आशीष नेहरा ने अपने करियर की बेस्ट स्पेल डाली थी। उन्होंने उस मैच में 6 विकेट लिए और टीम इंडिया की जीत के हीरो बने। वर्ल्ड कप में यह भारतीय गेंदबाजों का बेस्ट प्रदर्शन है।

आईपीएल 2022 की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में जब ट्रॉफी जीती तो इसके पीछे दिमाग आशीष नेहरा का था। पहली बार कोचिंग कर रहे आशीष की तारीफ कप्तान हर्दिक पांड्या सहित लगभग सभी ने की थी, लेकिन बतौर खिलाड़ी भी मैदान में उनका खौफ कम नहीं था। आज से ठीक 20 साल पहले वर्ल्ड कप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी स्पेल डाली थी, जिसे अंग्रेज आज तक नहीं भूल पाए होंगे। यह किसी भी भारतीय गेंदबाद द्वारा वर्ल्ड कप में डाली गई बेस्ट स्पेल है। नासिर हुसैल, पॉल कॉलिंगवुड, एंड्र्यू फ्लिंटॉफ, माइकल वॉन जैसी स्टार खिलाड़ियों से सजी इंग्लैंड के पास नेहरा की इस गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था।

Ashish Nehra

आशीष नेहरा, पूर्व गेंदबाज भारत

इंग्लैंड के खिलाफ लिए थे 6 विकेट

डरबन में हो रहे इस डे-नाईट मैच में टीम इंडिया को जीत की दरकार थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 250 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 251 रन का लक्ष्य रखा। स्कोर बड़ा नहीं था इसलिए जीत का दारोमदार गेंदबाजों पर था।

यह जिम्मेदारी ली आशीष नेहरा ने और इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को अपने स्विंग से चारो खाने चित्त कर दिया। नेहरा ने इस स्पेल में 10 ओवर की गेंदबाजी में केवल 23 रन दिए और 6 विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इसके अलावा नेहरा एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने दो बार 6 विकेट लिए हैं।

End of Feed