On This Day 1999: शोएब अख्तर की रफ्तार के दम पर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा था पाकिस्तान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 16, 2023, 10:55 AM IST

On This Day 1999: वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में शोएब अख्तर ने शानदार गेंदबाजी की जिसके दम पर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड को लो स्कोर में रोकने में कामयाब रहा और पाकिस्तान ने आसानी से यह मैच जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली।

16 जून, एक ऐसी तारीख जब पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में फैंस ने अपने पसंदीदा गेंदबाज शोएब अख्तर की रफ्तार देखी थी। उनकी रफ्तार के आगे न्यूजीलैंड की टीम केवल 241 रन ही बना पाई और पाकिस्तान ने यह मैच आसानी से जीत लिया। शोएब अख्तर ने इस मैच में अपने 10 ओवर की गेंदबाजी में कुल 55 रन दिए थे और 3 विकेट झटके। ये तीन विकेट अख्तर की उन बेहतरीन यॉर्कर गेंद पर आए थे जिसे आप बार-बार देखना पसंद करते हैं।

on this day 1999 shoaib akhtar

शोएब अख्तर, पूर्व गेंदबाज पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-Twitter)

न्यूजीलैंड ने बनाए 241 रन

वर्ल्ड कप 1999 के पहले सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से क्रिस केयर्न्स ने 44 और स्टीफन फ्लेमिंग ने 41 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से शोएब अख्तर ने 3 और अब्दुल रज्जाक और वसीम अकरम ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में पाकिस्तान ने 242 रन का लक्ष्य केवल 1 विकेट के नुकसान पर 15 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। सईद अनवर ने इस मैच में नाबाद शतक जड़ा।

End of Feed