'खिलाड़ी अब ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं': ऋषभ पंत दुर्घटना मामले पर कपिल देव का बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 2, 2023, 07:44 PM IST

Kapil Dev on Rishabh Pant Car Accident: भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने ऋषभ पंंत कार दुर्घटना मामले को लेकर बातचीत करते हुए कहा है कि खिलाड़ी आजकल ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं इसलिए उनको सतर्कता बरतनी चाहिए। जानिए महान पूर्व कप्तान ने क्या कुछ कहा।

दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का मानना है कि ऋषभ पंत जैसे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी भी क्रिकेटर को ‘अधिक सतर्कता’ बरतनी चाहिए और पिछले सप्ताह हुई दुर्घटना जैसी स्थिति से बचने के लिए खिलाड़ियों को खुद गाड़ी चलाने के बजाय ड्राइवर को रख लेना चाहिए।

kapil_rishabh

कपिल देव ने ऋषभ पंत को लेकर बयान दिया (AP/PTI)

पंत उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली थी। वह अपनी मां को ‘सरप्राइज’ देने के लिये रुड़की जा रहे थे । उन्हें हालत में सुधार के बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

End of Feed