ENG vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मार्क वुड की जगह खेलेगा यह तेज गेंदबाज

ENG vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से ठीक पहले इंग्लैंड की टीम में नया बदलाव हुआ है। इंजरी के कारण पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ही मैदान से बाहर रहने वाले मार्क वुड इस टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे।

ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिये चोटिल मार्क वुड की जगह तेज गेंदबाज ओली स्टोन को टीम में जगह दी है। यह जून 2021 के बाद स्टोन का पहला टेस्ट होगा। इंग्लैंड ने पिछले सप्ताह मैनचेस्टर में पहला टेस्ट पांच विकेट से जीता था। 30 वर्षीय स्टोन ने अब तक केवल तीन टेस्ट मैच खेले हैं। पिछले सीजन में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अधिकांश समय वह मैदान से बाहर रहे।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (69)

ओली स्टोन (साभार-ECB)

प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने पर स्टोन ने कहा 'स्टोन ने कहा, "यह काफी डरावना है... जिस तरह से उन्होंने (वुड) ने इस सीजन में गेंदबाजी की है वह बहुत रोमांचक है। उम्मीद है, मैं वहां पहुंच सकूं। मैं उनके स्पीड को मैच करने की कोशिश करूंगा। वह बहुत तेज हैं, इसलिए मुझे यकीन नहीं है कि मैं उनकी बराबरी कर पाऊंगा या नहीं - लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा।"

End of Feed