इंग्लिश गेंदबाज के लिए द्रोणाचार्य बने मोहम्मद शमी, भारत दौरे से पहले इस तरह कर रहे हैं अभ्यास

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 19, 2024, 06:57 PM IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन भारत दौरे से पहले अबुधाबी में मोहम्मद शमी की सीम गेंदबाजी के फुटेज देखकर बॉलिंग का अभ्यास कर रहे हैं।

अबुधाबी: मोहम्मद शमी गेंद की ‘सीम’ बहुत अच्छी तरह से इस्तेमाल करके गेंदबाजी करते हैं और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन भारत के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले इस भारतीय तेज गेंदबाज के वीडियो देखकर इस कला का अभ्यास कर रहे हैं। इंग्लैंड की टीम अभी अबुधाबी में भारत जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कर रही है और वह पहले टेस्ट मैच के लिए 21 जनवरी को हैदराबाद पहुंचेगी। भारत के खिलाफ 2021 की श्रृंखला में नेट गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले रॉबिंसन को उम्मीद है कि स्टुअर्ट ब्राड के संन्यास लेने के बाद वह आगामी श्रृंखला में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

Ollie Robinson

ओली रॉबिनसन

शमी के फुटेज देखकर कर रहा हूं सीम बॉलिंग का अभ्यास

रॉबिंसन ने कहा,'मैं असल में मोहम्मद शमी की तरह सीधी सीम से गेंदबाजी करने का अभ्यास कर रहा हूं। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। मैंने इशांत शर्मा को भी गेंदबाजी करते हुए देखा है। वह ससेक्स की तरफ से कुछ समय के लिए खेला है और उसने लंबे समय तक भारत की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया है। वह भी मेरी तरह लंबे कद का है।'

End of Feed