ICC World Cup 2023 Schedule: भारत का विश्व कप 2023 के मैचों का शेड्यूल! इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 12, 2023, 11:20 AM IST

ICC Cricket World Cup 2023 Schedule, Time Table: वनडे वर्ल्ड कप का आगाज इस साल के अंत में होगा। रिपोर्ट के अनुसार, वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीम का रोमांचक मुकाबला 15 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में हो सकता है।

ICC Cricket World Cup 2023 Schedule, Time Table: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले के खत्म होने के बाद क्रिकेट फैंस की नजर अब वनडे वर्ल्ड कप पर है। भारत की मेजबानी में इस साल के अंत में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो सकती है और 19 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जा सकता है। वनडे वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग इंग्लैंड और रनरअप रहने वाली टीम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारत भी अपने 10 सालों के आईसीसी खिताब के सूखे को समाप्त करना चाहेगा और एक बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा चाहेगा।

Virat Kohli, IND va PAK

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी। (फोटो- ANI Twitter)

Team India ODI World Cup 2023 Expected Schedule

तारीखटीमस्टेडियम
8 अक्टूबरऑस्ट्रेलियाएमएस चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
11 अक्टूबरअफगानिस्तानअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
15 अक्टूबरपाकिस्ताननरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
19 अक्टूबरबांग्लादेशएमसीए स्टेडियम, पुणे
22 अक्टूबरन्यूजीलैंडएचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
29 अक्टूबरइंग्लैंडइकाना स्टेडियम, लखनऊ
2 नवंबरपहला क्वालीफायरवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
5 नवंबरदक्षिण अफ्रीकाईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता
11 नवंबरदूसरा क्वालीफायरएम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

भारत और पाक का मुकाबला 15 अक्टूबर को

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टमेडियम में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा। इस स्टेडियम में टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला भी खेला जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट का हाई प्रोफाइल मैच भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप की शुरुआत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।

End of Feed