ICC ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 के आयोजन की सामने आई तारीख, आधिकारिक ऐलान बाकी

दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की साझा मेजबानी में आयोजित होने वाले आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के आयोजन की तारीख पर सहमति अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड की बैठक में सहमति बन गई जानिए कब होगा टूर्नामेंट का आयोजन?

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की साझा मेजबानी में आयोजित होने वाले आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के आयोजन की तारीख पर सहमति अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड की बैठक में सहमति बन गई। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप का आयोजन 4 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच होगा। जुलाई में एडिनबर्ग में आयोजित होने वाली आईसीसी की सालाना बैठक में इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि होने की उम्मीद है।

ICC ODI World Cup 2027

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 (फोटो क्रेडिट AI Generated Image)

रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 वनडे विश्व कप से सबसे ज्यादा मैचों की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका के करने की संभावना है। माना जा रहा है कि 54 मैचों में तकरीबन 41 मैच दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर खेले जाएंगे। 41 मैचों का आयोजन 8 वेन्यू पर होगा। वहीं जिंबाब्वे के तीन वेन्यू पर 8 से 10 मैच और नामीबिया में तीन मैच खेले जाएंगे। जिंबाब्वे में विक्टोरिया फॉल्स, हरारे स्पोर्ट्स क्लब और बुलावायो में मैचों का आयोजन होगा।

End of Feed