World Cup 2023: आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होगा वनडे विश्व कप का आगाज
ENG vs NZ, World Cup 2023 LIVE UPDATES: दोनों टीमें हैं चोटों से परेशान
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों टीमें के कुछ अहम खिलाड़ी चोट की वजह से उद्घाटन मुकाबले में उपलब्ध नहीं होंगे। न्यूजीलैंड को केन विलियमसन और टिम साउदी की सेवाएं नहीं मिलेंगी। वहीं बेन स्टोक्स कूल्हे में चोट की वजह से इस मुकाबले में शायद ही शिरकत करें।ENG vs NZ, World Cup 2023 LIVE UPDATES: दोपहर दो बजे शुरू होगा मुकाबला
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का उद्धाटन मुकाबला दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस मैच के आगाज से आधा घंटे पहले होगा।आज होगा विश्व कप 2023 का आगाज
आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ विश्व कप 2023 का आगाज होने जा रहा है।विश्व कप को लेकर हैं उत्साहित, इसबार होंगी अलग चुनौतियां: विलियम्सन
पिछली बार फाइनल में हार का सामना करने वाले कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है, हम एक बार फिर इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं। पिछले बार की हमारे पास कई सुखद यादे हैं। इस बार टूर्नामेंट पिछली बार से अगल होगा। नई चुनौतियों के लिए हम तैयार हैं और टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हैं।भारत में चरम पर है विश्व कप को लेकर उत्साह: रोहित
भारत में हर कोई विश्व कप को लेकर बेहद उस्ताहित है। हालिया सीरीज से एक महीने पहले हम भारत में जहां कहीं भी यात्रा कर रहे थे हर किसी की जबान पर विश्व कप का ही नाम था और यही चर्चा थी। भारत में यह आम बात है कि जब भी कोई बड़ा टूर्नामेंट होता है तो उसकी चर्चा हर जगह होती है और उत्साह चरम पर होता है। 12 साल बाद भारत में विश्व कप का आयोजन हो रहा है इसलिए इस बार उत्साह ज्यादा है।पाकिस्तान जैसी हैं भारत की परिस्थितियां, बस ये है बड़ा अंतर
आईपीएल में खेलने का बाकी टीमों के खिलाड़ियों को अनुभव है। क्या पाकिस्तानी टीम पर इसका दबाव होगा? इसके जवाब में बाबर ने कहा, ऐसा कोई दबाव नहीं है। यहां की परिस्थितियां पाकिस्तान और एशिया जैसी हैं। एक सप्ताह हमें यहां हो गया है। ज्यादा अंतर नहीं है परिस्थितियों में। यहां बाउंड्री छोटी हैं गेंदबाज के पास गलती करने की गुंजाइश नहीं है। अगर गेंद स्टंप से इधर उधर होती है तो उसे बल्लेबाज यूटिलाइज कर सकते हैं। यहां रन ज्यादा बनेंगे और आपको उसी हिसाब से खेलना होगा। लेकिन हम कोशिश करेंगे कि उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।क्या यह है रोहित के करियर का सबसे बड़ा चैलेंज?
क्या यह आपके करियर का सबसे बड़ा चैलेंज है। तो इसके जवाब में रोहित शर्मा ने कहा कि ये बात पूरी टीम समझती है कि घरेलू टीम होने की क्या अहमियत है। हमारी कोशिश सबकुछ भुलाकर एक टीम के रूप में क्या करना है उसपर है। अपेक्षाओं से परेशान ना हों वो हमेशा रहेंगी। उनसे परेशान न हों। हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं उसके अलावा बाहर क्या हो रहा है इसपर ध्यान न दें। अब हमारा ध्यान एक जुट होकर एक टीम के रूप में अपनी योजनाओं पर अमल करने पर है।ऐसा स्वागत होगा अंदाजा नहीं था: बाबर
बाबर आजम ने कहा कि भारत में उनकी टीम का इतना स्वागत होगा और इतना सम्मान और खातिरदारी होगी उन्होंने कतई नहीं सोचा था।कैसी लगी हैदराबादी बिरयानी?
बाबर आजम ने बताया, हैदराबाद की बिरयानी अच्छी होती है सुना था। यहां आए और खाई और हमें बहुत पसंद आई।अगर हमारे यहां से भी फैन्स आते तो और अच्छा लगता: बाबर
बाबर आजम ने भारत में हो रही मेहमानवाजी की तारीफ करते हुए कहा, जिस तरह हमारी मेहमानवाजी हुई है उससे हम खुश हैं। हम अकेले नहीं हैं लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं। हमारी तरफ से फैन्स आते तो और मजा आता। हम चाहेंगे कि हमें हर मैच में सपोर्ट मिला और आशा करता हूं कि आगे के मैचों में भी इसी तरह सपोर्ट मिलेगा।भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए हैं उत्साहित: बाबर
बाबर आजम ने कहा, हम इस मुकाबले के लिए बेहद उत्साहित हैं। हम पहली बार यहां खेल रहे हैं। 14 तारीख के भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले हमारे दो मैच हैं। हम मैच दर मैच तैयारी कर रहे हैं और अपनी योजनाओं को उस दिन अमलीजामा पहनाएंगे। भारत पाकिस्तान मुकाबला हमेशा बड़ा होता है और उस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।विश्व कप ऐसे होगा बच्चों के लिए मददगार: पैट कमिंस
जब मैं बच्चा था और बड़ा हो रहा था और टीवी पर क्रिकेट देखता था तो उनके जैसा होना चाहता था और उनके जैसा बनना चाहता था। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप पूरे जज्बे के साथ खेलें। क्रिकेट के बाहर भी हम ऐसे प्लेटफॉर्म का उपयोग दूसरों की मदद के लिए करें।लगातार तीसरा खिताब जीतने की उम्मीद- बटलर
जोस बटलर लगातार तीसरा बड़ा खिताब जीतना चाहते हैं। टी20 विश्व कप के बाद, वनडे विश्व कप और अब एक और वनडे विश्व कप के लिए वो तैयार हैं।रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की बात की
रोहित ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैच भी खेलना चाहता था लेकिन खेल नहीं सका लेकिन अभी मैं और टीम पूरी तरह से तैयार हैं।कप्तान के रूप में कोई दबाव नहीं- शाकिब
शाकिब अल हसन ने कहा कि कप्तान के रूप में कोई दबाव नहीं है, पहले भी कर चुका हूं।नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स
नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स का पहला मैच पाकिस्तान से है और वो इसके लिए तैयार हैं।2019 विश्व कप विजेता एओन मोर्गन भी बोले
मोर्गन के मुताबिक हर विपरीत परिस्थिति के साथ मौके भी आते हैं। मैं सौभाग्यशाली था कि मुझे ये मौका मिला था। 2015 से 2019 के बीच मैंने दिग्गजों ने जो कुछ सीखा उसको 2019 में अमल किया।बांग्लादेशी कप्तान शाकिब का बयान
पिछले कुछ विश्व कप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारी टीम तैयार है और हमारा देश पिछले प्रदर्शन से ज्यादा की उम्मीद कर रहा है।श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका का कप्तान
पिछले कुछ सालों में हम संघर्ष करते दिखे हैं लेकिन इस बार हम लय में हैं और छाप छोड़ना छाएंगे।ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का बयान
मैं पिछले ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप खिताबी जीतों का श्रेय नहीं ले सकता लेकिन उनसे सीख सकते हैं। जब से मैं देख रहा हूं अपने देश के इतिहास से काफी सीखने को मिला है।अफगानिस्तानी कप्तान शाहिदी का बयान
हमारी मुख्य ताकत स्पिन रही है लेकिन पिछले कुछ सालों से हमने अन्य विभागों में भी अच्छा किया है और यहां भी यही कोशिश रहेगी।दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा का बयान
भारत आकर अच्छा लग रहा है, यहां का कल्चर सब कुछ अच्छा है। हमारी टीम तैयार है।रोहित ने अपने पहले दो मैचों पर क्या कहा
पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और फिर अफगानिस्तान से खेलना है। पहले गेम में खुद को परखने का समय होगा और फिर दूसरे गेम से हम पूरी तरह तैयार होंगे। ये काफी चुनौतीपूर्ण है कि 11 मैच खेलने होंगे। काफी थकावट हो सकती है तो फिट रहना जरूरी है।पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का बयान
भारत में काफी अच्छा स्वागत मिला, ऐसा हम उम्मीद नहीं कर रहे थे। हमें ऐसा नहीं लगा कि हम भारत में हैं, ऐसा लगा कि हम अपने ही देश में हैं।न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का बयान
कुछ पुरानी यादें हैं, एक बड़ा मौका और आयोजन है भारत में जिसके लिए तैयार हैं।इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का बयान
ये सम्मान की बात है पहली बार देश की अगुवाई करना विश्व कप में, एक अच्छे टूर्नामेंट की उम्मीद कर रहा हूं।रोहित का पहला बयान
नहीं सोच रहा ज्यादा, बस खेल का लुत्फ उठाना चाहता हूं। उसके लिए तैयार हूं।ODI World Cup 2023 LIVE Updates: पाक खिलाड़ी का कुछ यूं मना बर्थडे
Teammates ✅
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 4, 2023
Cake ✅
Surprise ✅
Birthday celebrations for @76Shadabkhan 🎉 #CWC23 | #WeHaveWeWill pic.twitter.com/QKok9m6JEu
World Cup 2023 Captain Meet Today: वनडे वर्ल्ड कप टीमों के कप्तान
भारत: रोहित शर्मापाकिस्तान: बाबर आजमइंग्लैंड: जोस बटलरऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंसन्यूजीलैंड: केन विलियमसनश्रीलंका: दासुन शनाकाबांग्लादेश: शाकिब अल हसननीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्सदक्षिण अफ्रीका: तेंबा बावुमाअफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदीWorld Cup 2023 Captain Meet Today: सभी कप्तान आज मीडिया को संबोधित करेंगे
आज सभी कप्तानों की बैठक है। इस बैठक में सभी टीमों के कप्तान मीडिया को आधिकारी तौर पर मिलेंगे और मीडिया को संबोधित भी करेंगे।World Cup 2023 Captain Meet Today: ओपनिंग सेरेमनी को लेकर असमंजस है
वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।World Cup 2023 Captain Meet Today: कितने बजे से शुरू होगा कैप्टन मीट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से कैप्टन मीट शुरू होगा।World Cup 2023 Captain Meet Today: कहां होगा कप्तान मीट
वनडे वर्ल्ड कप के आगाज होने से पहले भी टीमों के कप्तान बुधवार को अहमदाबाद में एक-दूसरे से मिलेंगे।World Cup 2023 Captain Meet Today: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। वर्ल्ड कप के ताजा अपडेट के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।विमेंस के बाद अब मेंस कबड्डी में भी भारत ने जीता गोल्ड मेडल
Asian Games: जापान में बुलेट ट्रेन से सफर करती दिखे भारतीय खिलाड़ी, कप्तान अय्यर ने दिखाया टशन
मेजबान जापान को हराकर मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को हराया, हासिल किया लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य
Asian Games Badminton: सिंधू और आयुष शेट्टी प्री-क्वार्टर में, लक्ष्य सेन दूसरे दौर में ही बाहर
© 2026 Times Horizon Private Limited
