World Cup 2023, ENG vs NZ Pitch Report, Weather: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 5, 2023, 11:55 AM IST

ODI World Cup 2023 Match 1, ENG vs NZ Pitch Report Narendra Modi Stadium and Ahmedabad weather forecast Today: आज (5 October 2023) वनडे विश्व कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में आमने-सामने होंगी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें। आइए जानते हैं कि कैसी होगी इस मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आज अहमदाबाद के मौसम की स्थिति कैसी रहेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी विश्व कप 2023- पहला मैच
  • इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टक्कर से शुरू होगा वर्ल्ड कप
  • मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा

World Cup 2023, ENG (England) vs NZ (New Zealand) ODI Pitch Report Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Weather Forecast Today: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आज आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पिछले विश्व कप की दो फाइनलिस्ट टीमों, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दस टीमों वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में हो रहा है और पहला मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

World Cup 2023, ENG vs NZ Pitch Report

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड विश्व कप मैच पिच रिपोर्ट

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों की भिड़ंत है। विश्व कप 2019 के फाइनल में यही दो टीमें टकराई थीं और इंग्लैंड ने रोमांचक सुपर ओवर (टाई) मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात देकर पहली बार वनडे विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। इस बार कुछ चीजें बदल चुकी हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान तो एक बार फिर से केन विलियमसन (Kane Williamson) होंगे जो पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और उनकी जगह टॉम लाथम कमान संभालेंगे, लेकिन इंग्लैंड अपने नए वनडे कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) की अगुवाई में पहली बार विश्व कप खेलने उतरेगा। अब आपको बताते हैं कि विश्व कप 2023 के इस पहले मैच की पिच रिपोर्ट क्या कुछ कहती है और कैसा है अहमदाबाद के मौसम का आज का पूरा हाल।

End of Feed