NZ vs WI: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, डेरिल मिचेल चोट के चलते बाहर

Daryl Mitchell Injury: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिशेल वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मिशेल के स्थान पर हेनरी निकोल्स सीरीज के शेष मुकाबलों में टीम का हिस्सा रहेंगे।

Daryl Mitchell Injury: न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डैरिल मिशेल वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही मौजूदा वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले वनडे मैच में शतकीय पारी के दौरान उन्हें जांघ में तकलीफ महसूस हुई थी। उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को सीरीज के शेष दो मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

Daryl Mitchell ANI

डेरिल मिचेल (फोटो- ANI)

चोट मामूली, टेस्ट सीरीज के लिए फिट होने की उम्मीद

डैरिल मिशेल को हेगले ओवल में खेले गए पहले वनडे के दौरान चोट लगी थी। ग्रोइन स्कैन में उनकी कमर में मामूली इंजरी का पता चला है, जिसके लिए उन्हें अब दो हफ्तों तक रिहैबिलिटेशन करना होगा।हेड कोच रॉब वाल्टर ने मिशेल की चोट पर निराशा व्यक्त की, लेकिन उम्मीद जताई कि वह जल्द वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, "इंजरी के कारण सीरीज की शुरुआत में ही बाहर होना हमेशा मुश्किल होता है, खासकर जब आप डैरिल की तरह शानदार फॉर्म में हों। इस गर्मी में अब तक वनडे फॉर्मेट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, इसलिए सीरीज के दो अहम मुकाबलों में उनकी कमी खलेगी। अच्छी बात यह है कि उनकी चोट मामूली है। हमें उम्मीद है कि डैरिल टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।"

End of Feed