NZ vs WI 3rd T20: काइल जेमिसन ने अंतिम ओवर में फिर बिखेरा जादू, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज को दी मात

New Zealand vs West Indies 3rd T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को नेल्सन में खेले गए तीसरे टी20 मैच को 9 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ कीवी टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। आइए जानते हैं मैच की हाईलाइट्स

New Zealand vs West Indies 3rd T20 Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को नेल्सन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को 9 रन के करीबी अंतर से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ, मेजबान कीवी टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से निर्णायक बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने ऑकलैंड में पहला मैच जीता था, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने लगातार दो मैच जीतकर शानदार वापसी की है।

New Zealand Cricket Team X

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो- Blackcaps x)

डेवोन कॉन्वे का अर्धशतक और रचिन-मिचेल का योगदान

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआती विकेटों के गिरने के बावजूद 9 विकेट खोकर 177 रन बनाए। सलामी जोड़ी टिम रॉबिनसन (21 गेंदों में 23 रन) और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में 47 रन की साझेदारी की।इसके बाद, डेवोन कॉन्वे ने रचिन रवींद्र के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 50 रन की तेज साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रवींद्र 15 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कॉन्वे ने 34 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 56 रन की शानदार पारी खेली। अंत में, डेरिल मिचेल ने भी 41 रन का अहम योगदान दिया।वेस्टइंडीज की ओर से मैथ्यू फोर्ड और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट हासिल किए।

End of Feed