NZ vs WI 1st Test: चौथी पारी में दोहरा शतक जड़ हीरो बने जस्टिन ग्रीव्स, मैच को टीम के लिए बताया बेहद खास

Justin Greaves Statement: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट को ड्रा करा दिया है। इस टेस्ट में वेस्टइंडीज की स्थिति बेहद कमजोर थी और टीम बड़ी हार की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन जस्टिन ग्रिव्स ने यादगार नाबाद दोहरा शतक लगाकर मैच को ड्रा कराने में अहम भूमिका निभाई।

Justin Greaves Statement: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेला गया पहला टेस्ट मैच, वेस्टइंडीज के लिए किसी जीत से कम नहीं रहा। एक समय टीम बड़ी हार की ओर बढ़ रही थी, लेकिन युवा बल्लेबाज जस्टिन ग्रिव्स ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए यादगार नाबाद दोहरा शतक (202 रन) जड़ा और अनुभवी केमार रोच के साथ मिलकर मैच को ड्रॉ करा दिया। ग्रिव्स को उनकी इस ऐतिहासिक पारी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

Justin Greaves AP

जस्टिन ग्रीव्स (फोटो -AP)

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान ग्रिव्स ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन उनके और टीम के लिए बेहद खास है। उन्होंने स्वीकार किया कि टीम मुश्किल में थी, और शाई होप का विकेट गिरने के बाद उनका अंत तक टिके रहना बहुत जरूरी था।पुरस्कार वितरण के दौरान ग्रिव्स ने कहा, "यह मेरे लिए और टीम के लिए बेहद खास दिन है। हम काफी मुश्किल में थे। शाई होप को खोने के बाद मेरे लिए वहां अंत तक रहना बहुत जरूरी था। मुझे खुशी है कि केमार रोच का साथ मिला। रोच से मुझे अपनी बल्लेबाजी में भी काफी मदद मिली। उन्होंने मुझे संभाला। मुझे खुशी है कि मैं आखिर तक वहां रहा। मैंने कोच से बात की थी और उन्होंने कहा था कि मैदान में डटे रहो, बल्लेबाजी के लिए यह अच्छी पिच है। खुशी है कि हम मैच ड्रा करा पाए।"

End of Feed