NZ vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को सस्ते में समेटा, पहली पारी में हासिल की 31 रन बढ़त

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 14, 2024, 07:12 PM IST

NZ vs SA 2nd Test Day 2 Highlights(न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हाइलाइट्स): न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम 211 रन पर ढेर हो गई और युवा दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में मामूली बढ़त हासिल करने में सफल रही।

South Africa vs New Zealand Highlights in Hindi: ऑफ स्पिनर डेन पीट ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 89 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड को पहली पारी में 211 रन पर समेटकर 31 रन की बढ़त हासिल की। दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 220 रन से करते हुए पहली पारी में 242 रन बनाए। बुधवार को गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला और दिन के खेल के दौरान 14 विकेट गिरे।

South Africa Cricket team

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (साभार ICC)

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: 189 रन पर न्यूजीलैंड गंवा दिए थे 9 विकेट

Mohammad Nabi becomes No.1 all-rounder in ICC

न्यूजीलैंड के नौ विकेट 183 रन पर गिर गए थे लेकिन 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नील वैगनर ने 33 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। पीट ने टॉम लैथम (40), केन विलियमसन (43), विल यंग (36) और ग्लेन फिलिप्स (04) को आउट करने के बाद वैगनर को विकेटकीपर क्लाइड फोरटुइन के हाथों स्टंप कराके न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया। न्यूजीलैंड की पारी के पहले ओवर में डेवोन कॉनवे (00) को आउट करने वाले डेन पेटरसन ने 39 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

End of Feed