NZ vs SA Live Streaming: कब और कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

NZ vs SA Live Streaming: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला हैमिल्टन सेडन पार्क में खेला जाएगा। फिलहाल पहला मुकाबला जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।

NZ vs SA Live Streaming: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका फिलहाल इस सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले मुकाबले में उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड टीम को 7 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 91 रन पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 16.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।

nz vs sa 2nd T20I

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (साभार-X)

न्यूजीलैंड को करनी होगी वापसी

पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जिस तरह का निराशाजनक प्रदर्शन किया था, उसमें उनको सुधार लाना होगा। न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर पाए थे। जिमी नीशम ने सर्वाधिक 26 रन की पारी खेली थी। वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार काम किया था। अगर आप दूसरे मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम चीजें जान लें।

End of Feed