LIVE

NZ vs SA Champions Trophy Semi Final Highlights: दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर बाद चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, 25 साल बाद भारत से होगी खिताबी भिड़ंत

नवीन चौहानUpdated Mar 5, 2025, 22:37 IST

NZ vs SA , New Zealand vs South Africa Champions Trophy 2025 Second Semi Final Today Match Highlights in Hindi: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। न्यूजीलैंड की भारत के साथ दुबई में 9 मार्च, 2025 को खिताबी भिड़ंत होगी। ऐसा रहा दूसरे सेमीफाइनल मैच के पल-पल का हाल?

NZ vs SA Champions Trophy Semi Final Highlights: दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर बाद चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, 25 साल बाद भारत से होगी खिताबी भिड़ंत
NZ vs SA Champions Trophy Semi Final Highlights: दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर बाद चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, 25 साल बाद भारत से होगी खिताबी भिड़ंत

NZ vs SA , New Zealand vs South Africa Champions Trophy Semi Final 2025 Today Match Highlights in Hindi: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में 50 रन के अंतर से मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उसकी खिताबी भिड़ंत भारत के साथ होगी। 25 साल लंबे अंतराल के बाद दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमना सामना होगा। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में रचिन रवींद्र(108) और केन विलियमसन (102) की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 362 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में टेम्बा बावूमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार फिर चोक हो गई और फाइनल में पहुंचने से चूक गई। दक्षिण अफ्रीकी टीम 50 ओवर में डेविड मिलर की 67 गेंद में नाबाद 100 रन की रन की शतकीय पारी की बदौलत 312 रन बना सकी। 9 मार्च, 2025 को अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 362/6 रन का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र (108)और केन विलियमसन (102) ने शतकीय पारी खेली। दोनों ने मिलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। अंतिम ओवरों में डेरिल मिचेल ने 37 गेंद में 49 और ग्लेन फिलिप्स ने 49*(27)रन की नाबाद पारी खेली। इसकी मदद से न्यूजीलैंड की टीम 350 रन के पार पहुंचने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे सफल गेंदबाज लुंगी नगिडी रहे। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं दो सफलता कगिसो रबाडा को मिली। एक सफलता वियान मुल्डर को मिली। फाइनल में टीम इंडिया का सामना करने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 363 रन का विशाल लक्ष्य मिला था।


ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अबतक कुल 73 मैच खेले गए हैं जिसमें से 42 में दक्षिण अफ्रीका और 26 में न्यूजीलैंड की टीम को जीत मिली है। पांच मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों का दो बार आमना सामना हुआ है जिसमें से दोनों टीमें एक-एक मैच अपने नाम करने में सफल रही थीं। न्यूट्रल वेन्यू में भी दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। उसे 13 मैच में जीत मिली है जबकि कीवी टीम 9 मैच अपने नाम करने में सफल रही। हालिया प्रदर्शन को देखें तो न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आयोजित त्रिकोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। उसी फॉर्म को मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली टीम बरकरार रखना चाहेगी।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Playing XI)

विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 (South Africa Playing XI)
रेयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी नगिडीरयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

MAR 05, 2025 22:28 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: डेविड मिलर ने जड़ा आतिशी शतक

डेविड मिलर ने जीत के लिए 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आतिशी शतक पारी की आखिरी गेंद पर जड़ा। मिलर ने 67 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के अपनी पारी में जड़े। मिलर अकेले पिच पर डटे रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 312 रन बना सकी। मिलर 100 और नगिडी 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
MAR 05, 2025 21:59 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: मैट हेनरी ने किया रबाडा का शिकार, द. अफ्रीका ने गंवाया नौवां विकेट

मैट हेनरी ने 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर रबाडा को कैच कराकर अपनी टीम को नौवीं सफलता दिलाई। रबाडा 16 रन बनाकर 256 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। मिलर 46 (42) रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ लुंगी नगिडी दे रहे हैं।
MAR 05, 2025 21:46 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 42 ओवर में 8 विकेट पर 237 रन

न्यूजीलैंड ने 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 42 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं। मिलर 40 (36) और रबाडा 4 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए द. अफ्रीका को 48 गेंद में 126 रन और बनाने हैं।
MAR 05, 2025 21:35 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 39.3 ओवर में 8 विकेट पर 218 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 39 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका केशम महाराज के रूप में ग्लेन फिलिप्स ने दिया। महाराज विकेट के पीछे विकेटकीपर लैथम के हाथों लपके गए। उन्होंने 1(4) रन बनाए।
MAR 05, 2025 21:29 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: यानसेन बने फिलिप्स का शिकार

मार्को यानसेन को 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने एलबीडब्लू कर दिया। यानसेन ने 3 (7) रन बनाए। 212 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। मिलर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 05, 2025 21:23 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: दक्षिण अफ्रीका ने 37 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 202 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं। जीत के लिए द. अफ्रीका को 78 गेंद में 161 रन बनाने हैं। मिलर 14 और यानसेन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 05, 2025 21:05 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: दक्षिण अफ्रीका को लगा पांचवां झटका, मार्करम बने रवींद्र का शिकार

दक्षिण अफ्रीकी टीम को पांचवां झटका 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर रचिन रवींद्र ने दिया। फॉलो थ्रू पर मार्करम रचिन रवींद्र के हाथों ही लपके गए। उन्होंने 31 (29) रन बनाए। 189 के स्कोर पर पांचवां झटा दक्षिण अफ्रीका को लगा।
MAR 05, 2025 20:57 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: 31 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 4 विकेट पर 181 रन

363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 4 विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। मार्करम 27 (23) और डेविड मिलन 6 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 05, 2025 20:47 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: क्लासेन बने सेंटनर का शिकार

मिचेल सेंटनर 29वें ओवर की चौथी गेंद पर कैच हेनरिक क्लासेन को मिड ऑफ पर मैच हेनरी के हाथों कैच करा दिया। क्लासेन 3 रन बना सके। लेकिन कैच लेते हुए मैच हेनरी चोटिल हो गए। दाहिने कंधे पर उनके चोट लगी है।
MAR 05, 2025 20:43 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: दक्षिण अफ्रीका ने 27 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 162 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। एडेम मार्करम 16 (12) और क्लासेन 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 05, 2025 20:39 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: सेंटनर ने बिखेरी डुसें की गिल्लियां, द. अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने दिया। अर्धशतक जड़ चुके डुसें 69 (66) रन बनाकर बोल्ड हो गए। 161 के स्कोर पर अफ्रीकी टीम को तीसरा झटका लगा।
MAR 05, 2025 20:32 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: 25 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 2 विकेट पर 143 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 25 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। मार्करम 4 और डुसें 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 150 गेंद में 220 रन और बनाने हैं।
MAR 05, 2025 20:21 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: बावुमा बने सेंटनर का शिकार

23वें ओवर की दूसरी गेंद पर टेम्बा बावूमा की अर्धशतकीय पारी का अंत मिचेल सेंटनर ने किया। वो विलियमसन के हाथों लपके गए। बावुमा ने 56(71) रन बनाए। 125 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। डुसें 50 (51) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 05, 2025 20:18 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: बावुमा-डुसें के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी, डुसें ने जड़ा पचासा

रासी वान डर डुसें ने 51 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 98 गेंद में पूरी की।
MAR 05, 2025 20:13 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 107 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। बावुमा 50 (64) और डुसें 38 (44) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 05, 2025 20:11 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: टेम्बा बावुमा ने जड़ा अर्धशतक

जीत के लिए 363 रन के लक्ष्य. का पीछा करते हुए टेम्बा बावुमा ने 64 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और एक छक्का जड़ा।
MAR 05, 2025 20:05 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: 100 रन के करीब पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने 17 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर पर 94 रन बना लिए हैं। डुसें 34 (38) और टेम्बा बावुमा 42 (52) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 05, 2025 19:48 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: 14 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट पर 79 रन

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। दुसें 27(29) और बावूमा 35(43) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 05, 2025 19:32 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: 50 रन के पार पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की टीम 9.2 ओवर में टेम्बा बावूमा के काइल जैमीसन के खिलाफ शानदार छक्के की मदद से 50 रन के पार पहुंची। द. अफ्रीका ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। टेम्बा बावूमा 25 (32) और रासी वान डर डुसें 14 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 05, 2025 19:20 IST

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, SA vs NZ Semi Final 2025 LIVE: न्यूजीलैंड ने बनाए 7 ओवर में एक विकेट पर 33 रन

जीत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 363 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। टेम्बा बावुमा और रासी वान डर डुसें 8-8 रन बनाकर खेल रहे हैं।