NZ vs SA: दूसरे टेस्ट मैच में द.अफ्रीका ने कसा शिकंजा, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 267 रनों की दरकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 15, 2024, 02:27 PM IST

New Zealand vs South Africa 2nd Test: न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने बढ़त हासिल कर ली है। उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के चलते न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल बैकफुट पर है।

New Zealand vs South Africa 2nd Test: डेविड बेडिंगहैम के करियर के पहले शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के सामने 267 रन का लक्ष्य रखा है।न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 40 रन बनाए थे और वह अभी लक्ष्य से 227 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने दिन के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर डेवोन कॉनवे (17) का विकेट गंवाया जिन्हें ऑफ स्पिनर डेन पीट ने पगबाधा आउट किया। स्टंप के समय टॉम लैथम 21 रन पर खेल रहे थे।

NZ vs SA 2nd Test

न्यूजीलैंड vs द.अफ्रीका

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 235 रन बनाए। उसकी पारी का आकर्षण बेडिंगहैम का शतक रहा जिन्होंने 110 रन बनाए जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है। बेडिंगहैम ने इस बीच कीगन पीटरसन के साथ पांचवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा कप्तान नील ब्रांड और जुबेर हम्ज़ा ही दोहरे अंक में पहुंचे। दक्षिण अफ्रीका ने अपने अंतिम छह विकेट 33 रन के अंदर गंवाए।

End of Feed