NZ vs AFG, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने किया विजयी आगाज
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन (NZ vs AFG प्लेइंग इलेवन)
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand vs Afghanistan)
न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, माइकल ब्रैसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई
afghanistan vs new zealand Live Score: न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीता मैच
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ की। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में उसने 5 विकेट से आसान जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के सामने 183 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 17.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।afghanistan vs new zealand Live Score: जीत के करीब पहुंची न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड ने 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते गुए 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं। अब उसे 18 गेंद में 13 रन की दरकार है। डेरिल मिचेल और कप्तान सैंटनर बल्लेबाजी कर रहे हैं।afghanistan vs new zealand Live Score: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
न्यूजीलैंड ने 124 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। टिम साइफर्ट 42 गेंद में 65 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। मोहम्मब नबी ने उन्हें अपना शिकार बनाया।afghanistan vs new zealand Live Score: 100 रन के पार न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 12वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। 11.5 ओवर में उसने 3 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। साइफर्ट 49 और चैपमैन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।afghanistan vs new zealand Live Score: राशिद खान ने साझेदारी तोड़ दी
राशिद खान ने ग्लेन फिलिप्स और टिम साइफर्ट के बीच खतरनाक हो रही साझेदारी को तोड़ दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 74(46) रन की साझेदारी की। राशिद ने 42 रन के निजी स्कोर पर फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर दिया।afghanistan vs new zealand Live Score: मुजीब उर्र रहमान ने दिलाई सफलता
मुजीब उर्र रहमान ने फिन एलन को आउट कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिला दी है। एलन 1 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। उसके अगले ही गेंद पर उन्होंने रचिन रवींद्र को बोल्ड कर दिया। दो गेंद में दो विकेट लेकर अफगानिस्तान ने वापसी कर ली है।afghanistan vs new zealand Live Score: न्यूजीलैंड की तेज शुरुआत
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत की है। पहले ही ओवर में उसने 12 रन बन लिए हैं। फिन एलन और टिम साइफर्ट पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। दोनों 100 टी20 छक्के पूरे करने के करीब हैं।afghanistan vs new zealand Live Score: अफगानिस्तान ने दिया 183 रन का लक्ष्य
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 183 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नईब ने सर्वाधिक 63 रन की पारी खेली। उन्होंने सेदिकुल्लाह अटल के साथ तीसरे विकेट के लिए 70(47) की अहम साझेदारी की। नईब के अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 29 और दार्विस रसूल ने 20 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट चटकाए।afghanistan vs new zealand Live Score: गुलबदीन नईब ने अर्धशतक जड़ा
गुलबदीन नईब ने 29 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने इस दौरान 2 चौके और 3 छक्के लगाए। लेकिन इसके फौरन बाद अटल के साथ उनकी 79(51) रन की साझेदारी टूट गई। अटल को डफी ने 29 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।afghanistan vs new zealand Live Score: 100 रन के पार अफगानिस्तान
अफगानिस्तान 13.3 ओवर में 113 रन बना लिए हैं। नईब 42 रन और सेदिकुल्लाह 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों तीसरे विकेट के लिए 70(47) की साझेदारी कर चुके हैं।afghanistan vs new zealand Live Score: आधे ओवर का खेल खत्म
आधे ओवर का खेल खत्म हो चुका है। अफगानिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। नईब 16 और सेदिकुल्लाह अटल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।afghanistan vs new zealand Live Score: अफगानिस्तान के 50 रन पूरे
अफगानिस्तान ने 7.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 50 रन पूरे कर लिए हैं। सेदिकुल्लाह अटल और गुलबदीन नईब बल्लेबाजी कर रहे हैं। 8 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं।afghanistan vs new zealand Live Score: पावरप्ले के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड ने की वापसी
पावरप्ले के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट लेकर वापसी कर ली। लॉकी फर्ग्यूसन ने पहले इब्राहिम जादरान को और फिर आखिरी गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर दिया। गुरबाज 22 गेंद में 27 और जादरान 12 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। 44 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज का विकेट खो दिया। अब गुलबदीन और सेदिकुल्लाह अटल बल्लेबाजी कर रहे हैं।afghanistan vs new zealand: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका
अफगानिस्तान ने 35 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। लॉकी फर्ग्यूसन ने अपनी पहली ही गेंद पर इब्राहिम जादरान को आउट कर दिया जिन्होंने 12 गेंद में 10 रन बनाए।afghanistan vs new zealand: 4 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर- 26 रन
4 ओवर के खेल के बाद अफगानिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। गुरबाज 20 और जादरान 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।<b>afghanistan vs new zealand Live Score: 2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 9 रन</b>
अफगानिस्तान ने धीमी शुरुआत की है। रहमानुल्लाह गुरबाज और जादरान ने 2 ओवर बाद 10 रन जोड़ लिए हैं। जादरान 3 जबकि गुरबाज 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।afghanistan national cricket team vs new zealand national cricket team match scorecard: मैट हेनरी डाल रहे हैं पहला ओवर
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आज का पहला मुकाबला शुरू हो चुका है। इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने पारी की शुरुआत की है जबकि मैट हेनरी पहला ओवर डाल रहे हैं।afghanistan vs new zealand Live Score: थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला
थोड़ी देर में मुकाबले का लाइव एक्शन शुरू हो रहा है। दोनों टीम इस मुकाबले में तीन तेज गेंदबाजों और तीन स्पिनरों के साथ उतरी हैं। अगर आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले इसी प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाएंगे।afghanistan vs new zealand Live Score: एक्शन में सिक्स हिटर
आज के मुकाबले में एक से बढ़कर एक सिक्स हिटर एक्शन में हैं। फिन एलन (95), ग्लेन फिलिप्स 100 छक्के लगा चुके हैं। अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और दार्विस रसूली जैसे खिलाड़ी एक्शन में होंगे। लेकिन न्यूजीलैंज टीम भूलेगी नहीं कि अफगानिस्तान की ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी है।NZ vs AFG, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: आज के मैच की प्लेइंग इलेवन (NZ vs AFG प्लेइंग इलेवन)
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी
NZ vs AFG, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: अफगानिस्तान ने जीता टॉस
ग्रुप डी में आज अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, जहां टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।AFG vs BAN Highlights: जीत से कम नहीं यह ड्रॉ, 142 ओवर की बैटिंग कर अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ टाल दिया हार
युवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गांगुली के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में हुए शामिल
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय हॉकी टीम का ऐलान, 27 अक्टूबर को होगा आगाज
SA vs AUS Highlights: पैट कमिंस ने रोका टेंबा बावुमा का विजय रथ, 4 साल में साउथ अफ्रीका को मिली पहली हार
Ranji Trophy 2026-27: मुंबई ने चंडीगढ़ को और हैदराबाद ने त्रिपुरा को तीन दिन के भीतर हराकर हासिल किया बोनस प्वाइंट
© 2026 Times Horizon Private Limited
