LIVENew Zealand vs Afghanistan Highlights: अफगानिस्तान की टीम 139 रन पर हुई ढेर, न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका

New Zealand vs Afghanistan Highlights: अफगानिस्तान की टीम 139 रन पर हुई ढेर, न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका
New Zealand vs Afghanistan World Cup 2023 Highlights (न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान विश्व कप मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): न्यूजीलैंड ने वनडे वर्ल्ड कप में जीत का चौका लगाया। टीम ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराया। टीम की यह लगातार चौथी जीत है। इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। टीम ने अफगानिस्तान को 289 रन का लक्ष्य दिया। विल यंग ने 64 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। वहीं, टॉम लाथम ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 74 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 80 गेंदों पर 4 चौके और इतने ही छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 71 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम 34.4 ओवर में 139 पर ऑलआउट हो गई। रहमत शाह ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 62 गेंदों पर एक चौके की मदद से 36 रन बनाए। न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट चटकाए।
NZ vs AFG Live Score: न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका
न्यूजीलैंड ने वनडे वर्ल्ड कप में जीत का चौका लगाया। टीम ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराया। इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। टीम ने अफगानिस्तान को 289 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम 34.4 ओवर में 139 पर ऑलआउट हो गई।
NZ vs AFG Live Score: करामाती खान भी रहे फ्लॉप
मोहम्मद नबी के बाद करामाती खान भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 8 रन पर आउट हो गए।
NZ vs AFG Live Score: मोहम्मद नबी का बल्ला फिर शांत
मोहम्मद नबी का वनडे वर्ल्ड कप में बल्ला शांत चल रहा है। वे एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 7 रन पर आउट हो गए। अफगानिस्तान टीम को 30.4 ओवर में 125 रन पर छठवां झटका लगा।
NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का गिरा एक और विकेट
अफगानिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा। 28.1 ओवर में 107 रन पर रहतम शाह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 36 रन पर आउट हो गए।
NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर हुआ 100 के पार
न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने 100 रन का लक्ष्य पार कर लिया है। टीम ने 26.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर खेल रही है।
NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 100 के करीब
न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान धीमी गति से आगे बढ़ रही है। टीम ने 21 ओवर में 71 रन बनाकर खेल रही है।
NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर हुआ 50 के पार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम को 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाकर खेल रही है।
NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को लगा एक और झटका
जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान टीम को 14 ओवर में 43 रन पर तीसरा झटका लगा। इब्राहिम जादरान के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 8 रन पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए।
NZ vs AFG Live Score: जादरान भी सस्ते में हुए आउट
अफगानिस्तान की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को 6.1 ओवर में 27 रन पर दूसरा बड़ा झटका लगा। गुरबाज के बाद जादरान भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 14 रन पर आउट हो गए।
NZ vs AFG Live Score: गुरबाज का बल्ला रहा शांत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान का पहला झटका लगा। टीम को 5.5 ओवर में 27 रन पर पहला झटका लगा। रहमानुल्लाह गुरबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 रन पर आउट हो गए।
NZ vs AFG Live Score: 5 ओवर का खेल हुआ खत्म
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान का 5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाकर खेल रही है।
NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की धीमी शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने धीमी शुरुआत की। टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान पर 6 रन बनाकर खेल रही है।
NZ vs AFG Live Score: न्यूजीलैंड ने दिया विशाल लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान का 289 लक्ष्य दिया।
NZ vs AFG Live Score: न्यूजीलैंड का स्करेर 200 के पार
अफगानिस्तान के खिलाफ खराब शुरुआत करने के बाद भी न्यूजीलैंड की टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाकर खेल रही है।
NZ vs AFG Live Score: फिलिप्स ने जड़ा अर्धशतक
अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 69 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
NZ vs AFG Live Score: सिर्फ 10 ओवर का खेला बचा
अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड का सिर्फ 10 ओवर का खेल बचा है। टीम 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर खेल रही है।
NZ vs AFG Live Score: लाथम और फिलिप्स ने की अर्धशतकीय साझेदारी
टॉम लाथम और ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतकीय साझेदारी कर न्यूजीलैंड टीम को संभाला। दोनों ने 77 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी की।
NZ vs AFG Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 150 के करीब
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड का स्को 150 के करीब पहुंच गया है। टीम ने 31 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर खेल रही है।
NZ vs AFG Live Score: न्यूजीलैंड का आधा खेल हुआ खत्म
अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड का आधा खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 27 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर खेल रही है।
NZ vs AFG Live Score: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को 21.4 ओवर में 110 रन पर चौथा झटका लगा। विल यंग के बाद डिरेल मिचेल भी आउट हो गए। वे भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए।