T20 WC 2024: पंत या सैमसन नहीं, ये 42 वर्षीय खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का विकेटकीपर, सहवाग ने बताया नाम

T20 World Cup 2024 Indian Wicketkeeper: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, जो 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे उन्होंने एमएस धोनी को भारत की टी20 विश्व कप 2024 टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल करने की वकालत की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जून में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2024
  • भारतीय टीम के विकेटकीपर को लेकर चर्चा जारी
  • वीरेंद्र सहवाग ने इस 42 वर्षीय खिलाड़ी का किया चयन

T20 World Cup 2024 Indian Wicketkeeper: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान जल्द ही किया जाने वाला है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का विकेटकीपर कौन होगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एमएस धोनी को भारत की टी20 विश्व कप 2024 टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल करने की वकालत की है। उनके अनुसार, जिस तरह से धोनी आईपीएल के मौजूदा सीज़न में कीपिंग और बल्लेबाजी कर रहे हैं, वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जाने वाले 20-टीम मेगाइवेंट में भारत के लिए कीपर की भूमिका निभाने के लिए उनसे बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं है।

Virender Sehwag ms dhoni

वीरेंदर सहवाग एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक (फोटो- Wikipedia/Dinesh karthik X)

भारत को टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा के साथ रखा गया है और वह 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में होने वाला है।

End of Feed