INDW vs SAW: मलाबा पर लगा जुर्माना, हरलीन को आउट करने के बाद किए थे इशारे

INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका की स्पिन गेंदबाज मलाबा को आईसीसी ने फटकार लगाई है। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में हरलीन को आउट करने के बाद इशारे किए थे। उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जीेड़ दिया गया।

INDW vs SAW: दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको मलाबा को भारत के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए शनिवार को यहां फटकार लगाई गई और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जीेड़ दिया गया। दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को रोमांचक मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराया था।

ICC Womens World Cup, ​Nonkululeko Mlaba

नॉनकुलुलेको मलाबा (साभार-ICC)

आईसीसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘मलाबा को खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, कार्य या हावभाव का प्रयोग करने या आक्रामक प्रतिक्रिया से संबंधित है।’’ यह घटना भारत की पारी के 17वें ओवर में घटी, जब मलाबा ने हरलीन देओल को आउट करने के बाद बल्लेबाज को पवेलियन लौटने का इशारा किया था।

End of Feed