ICC Cricketer of the Year 2022: सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर अवॉर्ड के लिए नामित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, भारत से एक नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2022, 05:41 PM IST

ICC Cricketer of the year award: साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार के लिए आईसीसी ने नामित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत से सिर्फ एक नाम मौजूद है। वो नाम है स्मृति मंधाना का, जो आईसीसी महिला क्रिकेट ऑफ द इयर पुरस्कार के लिए नामित की गई हैं।

Cricketer of the year award 2022: आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड़ में महिला और पुरूष दोनों वर्गों में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अकेली भारतीय हैं। मंधाना का सामना इंग्लैंड की नेट स्किवेर , न्यूजीलैंड की एमेलिया केर और आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी से होगा। पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, जिम्बाब्वे के हरफनमौला सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टिम साउदी दौड़ में हैं।

smriti_mandhana

स्मृति मंधाना (AP)

स्टोक्स वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड़ में भी हैं। उनके अलावा इंग्लैंड के ही जॉनी बेयरस्टॉ, आस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा भी दौड़ में हैं। पुरस्कार के लिये मतदान अगले सप्ताह शुरू होगा जिसमें दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी और आईसीसी की एलीट मतदान समिति वोट डाल सकेगी । इस समिति में अनुभवी मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे।

End of Feed