रोहित-विराट को कोई छू नहीं सकता, अश्विन ने कोच और सेलेक्टर को दी खुली चुनौती

रविचंद्रन अश्विन की मानें तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित और विराट दोनों खेलेंगे। उन्होंने गेंदबाजों को लेकर भी बात की। अश्विन की मानें तो बिना आग के धुआं नहीं उठता। दूसरा सवाल है कि आखिर यह आग किसने लगाई, शायद इसका जवाब ना मिले, लेकिन एक बात निश्चित हो गई है कि रोहित-विराट की जोड़ी को वनडे वर्ल्ड कप 2027 की स्कीम से हटाया मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों का जो गुब्बारा तैयार किया गया था, उसे रोहित ने ऐतिहासिक शतकीय पारी से फोड़ दिया। लेकिन सवाल उठता है कि क्या वो तमाम खबरें झूठी थी। जवाब है नहीं, क्योंकि रविचंद्रन अश्विन की मानें तो बिना आग के धुआं नहीं उठता। दूसरा सवाल है कि आखिर यह आग किसने लगाई, शायद इसका जवाब ना मिले, लेकिन एक बात निश्चित हो गई है कि रोहित-विराट की जोड़ी को वनडे वर्ल्ड कप 2027 की स्कीम से हटाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

ROHIT SHARMA and Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली (साभार-x)

रोहित-विराट को कोई नहीं छू सकता

रोहित ने लॉर्ड्स में 138 रन की पारी खेली और अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी। जब अश्विन से रोहित के वर्ल्ड कप खेलने की संभावनाओं पर सवाल किया गया तो उन्होंन कहा' रोहित के संन्यास की खबर महज़ अफवाह नहीं थी, बिना आग के धुआं नहीं होता। आग थी, लेकिन अब रोहित शर्मा ने रन बनाकर उसे बुझा दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली जब तक खेलना चाहते हैं, उन्हें कोई छू नहीं सकता क्योंकि उनके पास काबिलियत है और वे बल्लेबाज हैं। वे बल्लेबाज हैं, इसीलिए उन्हें कोई छू नहीं सकता। अगर उन्हें कोई छूता है, तो उनके प्रशंसक सवाल उठाएंगे और खूब हंगामा होगा।

End of Feed