'नो हैंडशेक' का सिलसिला जारी, फिर हरमन ने फातिमा से नहीं मिलाए हाथ

भारत और पाकिस्तान के बीच हाथ ना मिलाने का सिलसिला एशिया कप में भी जारी रहा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना ने एक दूसरे को किया नजरअंदाज। हाथ ना मिलाने का यह सिलसिला पिछले साल 14 सितंबर को इसी मैदान पर और इसी टूर्नामेंट में शुरू हुआ था। हालांकि, इसकी शुरुआत मेंस एशिया कप में हुई थी।

एशिया कप 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की टक्कर हुई जहां पाक कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन दोनों टीम के कप्तान ने एक बार फिर हाथ मिलाने से परहेज किया है। टॉस के बाद समान्यतौर पर दोनों टीम के कप्तान हाथ मिलाते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से चल रहे हाथ ना मिलाने का सिलसिला यहां भी जारी रहा। टॉस के बाद दोनों ने एक दूसरे को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ गए।

INDIA VS PAKISTAN

भारत-पाकिस्तान (साभार-x)

हाथ ना मिलाने का यह सिलसिला पिछले साल 14 सितंबर को इसी मैदान पर और इसी टूर्नामेंट में शुरू हुआ था। हालांकि, इसकी शुरुआत मेंस एशिया कप में हुई थी। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद खेले गए इस मैच में तत्कालीन भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। भारत ने मैच जीता, जिसके बाद सूर्या ने इस जीत को भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था। मैच खत्म होने पर भी दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाए।

End of Feed