दिल्ली क्रिकेट फिर मुश्किल में, दो धाकड़ खिलाड़ियों ने मांगी DDCA से NOC

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 11, 2023, 11:08 PM IST

दिल्ली क्रिकेट की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं नए सीजन के आगाज से कुछ महीने पहले टीम को दो धाकड़ खिलाड़ियों ने डीडीसीए से अन्य टीमों के लिए खेलने के लिए एनओसी की मांग की है। जानिए क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली: दिल्ली क्रिकेट के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं क्योंकि पूर्व कप्तान नीतीश राणा और पिछले साल रणजी ट्रॉफी में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ध्रुव शोरे ने आगामी घरेलू सत्र के दौरान अन्य टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए डीडीसीए से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग की है।

Nitish Rana

नीतीश राणा(साभार IPL)

विदर्भ के साथ अनुबंध कर चुके हैं शोरे

डीडीसीए (दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ) में बहुत से लोग अभी इस बात से अनजान हैं कि लाल गेंद के विशेषज्ञ शोरे ने पहले ही विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) के साथ एक पेशेवर के रूप में अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लिया है। इस कदम से वह जाहिर तौर पर अपनी मैच फीस से अधिक की कमाई कर सकेंगे। वीसीए के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, ध्रुव (शोरे) ने पहले ही हमारे साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लिया है। वह और पूर्व टेस्ट बल्लेबाज करुण नायर आगामी घरेलू सत्र के दौरान विदर्भ के लिए खेलेंगे।'

End of Feed