बल्लेबाजी क्रम को लेकर नीतीश रेड्डी ने दी प्रतिक्रिया, बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था अर्धशतक

बांग्लादेश के खिलाफ अपने दूसरे ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में फिफ्टी लगाने वाले नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी बैटिंग पोजिशन को लेकर बात की। बांग्लादेश के खिलाफ वह चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे।

ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने अरुण जेटली स्टेडियम में 34 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को बांग्लादेश पर 86 रनों की जीत और 2-0 की अजेय बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

नीतीश कुमार रेड्डी (साभार-AP)

अपनी बल्लेबाजी के अलावा, रेड्डी ने अपनी सीम-बॉलिंग स्किल्स भी दिखाई और 2-23 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। “हमने निडर क्रिकेट खेलने की योजना बनाई थी और इसी से मुझे मदद मिली। मैंने अपना समय लिया और जब मैंने देखा कि मुझे किस ओवर में आक्रमण करना है, तो सब कुछ बदल गया। मैं इस पल में बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।”

End of Feed