मैनचेस्टर टेस्ट से पहले 'चोट के चक्रव्यूह' में फंसी टीम इंडिया, एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल

चोटिल खिलाड़ियों खिलाड़ी की बढ़ती संख्या भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मैनचेस्टर टेस्ट से पहले चिंता की विषय बन गई है। जिम ट्रेनिंग के दौरान रविवार को एक और खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर आई है।

मैनचेस्टर: इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिये फिट होने की कोशिशों में जुटे आकाश दीप और अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ग्रोइन की चोट से जूझ रहे आकाश दीप ने दूसरा और तीसरा टेस्ट खेला था जबकि अर्शदीप इस श्रृंखला में अभी तक नहीं खेल सके हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय आल राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का भी चौथे टेस्ट में खेलना संदिग्ध है क्योंकि उन्हें रविवार को जिम सत्र के दौरान घुटने में चोट लग गई। सूत्र ने कहा,'नीतीश को आज जिम में ट्रेनिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई।'

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AP)

अंशुल कंबोज को मिला बुलावा

रेड्डी दूसरे और तीसरे टेस्ट में अंतिम एकादश का हिस्सा थे। आकाश दीप की उपलब्धता पर कोई स्पष्टता नहीं है जबकि अर्शदीप का मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना मुश्किल ही लग रहा है जिसकी वजह से चयनकर्ताओं ने कम्बोज को बुलाया। अर्शदीप को नेट सत्र के दौरान साइ सुदर्शन का एक शॉट बचाते समय बायें हाथ में चोट लगी थी। सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने कहा था,'हम मैनचेस्टर टेस्ट पास आने पर टीम संयोजन के बारे में फैसला लेंगे, खासकर अर्शदीप की स्थिति को ध्यान में रखते हुए।'

End of Feed