Nitish Reddy First Test Century: बेटे नीतीश के पहले टेस्ट शतक का गवाह बनने के बाद भावुक हुए पिता, कहा-जीवन में कभी नहीं भूलूंगा ये दिन

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को 21 साल के युवा नीतीश रेड्डी ने उबराते हुए अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा। इस पल का उनके पिता और परिवार गवाह बना। इस पल को यादगार बताते हुए भावुक पिता ने क्या कहा?

मेलबर्न: 28 दिसंबर, 2024 मुत्याला रेड्डी के जीवन में हमेशा के लिए एक अविस्मरणीय दिन रहेगा, क्योंकि उनके बेटे नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन नाबाद 105 रन बनाकर भारत के लिए मुश्किल परिस्थिति में हीरो बनकर खड़े हुए। जब नीतीश ने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर 171 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा, तो स्टैंड में बैठे मुत्याला की आंखों में आंसू थे और उन्होंने अपने आस-पास के सभी लोगों से बधाई मिलने पर दिल से हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया अदा किया।

Nitish kumar Reddy Mutyala Reddy

नीतीश कुमार रेड्डी और उनके पिता मुत्याला रेड्डी (साभार AP/HotStar)

इस पल बेहद तनाव में था...

तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी की वजह से जल्दी खत्म हो गया। तब तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए थे। नीतीश रेड्डी 105 रन बनाकर और मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दिन का खेल खत्म होने के बाद बेटे की शतकीय पारी पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश के पिता ने कहा, हमारे परिवार के लिए, यह एक खास दिन है और हम अपने जीवन में इस दिन को नहीं भूल सकते। वह 14-15 साल की उम्र से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, यह एक बहुत ही खास एहसास है। मैं बहुत तनाव में था (जब नीतीश 99 रन पर थे)। केवल आखिरी विकेट बचा था। शुक्र है कि सिराज बच गया।'

End of Feed