IND vs ENG 3rd T20: तीसरे टी20 के लिए राजकोट की तैयारी पूरी, खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम

IND vs ENG 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। 5 मैच की टी20 सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 2-0 से आगे है। राजकोट की पिच बैटिंग फ्रैंडली मानी जाती है और फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

IND vs ENG 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 28 जनवरी को राजकोट के खांधेरी गांव में स्थित निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी 20 मैच के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला चल रही है। भारत पहला मैच कोलकाता में और दूसरा मैच चेन्नई में जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। राजकोट की पिच बैटिंग फ्रैंडली मानी जाती है और फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

ind vs eng 3rd t20 rajkot

भारत और इंग्लैंड तीसरा टी20 मुकाबला (साभार-BCCI)

टीम इंडिया राजकोट के सयाजी होटल में ठहरेगी। होटल प्रबंधन द्वारा टीम इंडिया के आगमन के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। 28 जनवरी को शाम 7 बजे टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया श्रृंखला में अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए राजकोट में खेले जाने वाले मैच में जीत हासिल करने का प्रयास करेगी। वहीं, दूसरी ओर टीम इंग्लैंड राजकोट में खेले जाने वाले मैच को जीतकर श्रृंखला में वापसी करने की कोशिश करेगी।

End of Feed