NZ vs SA Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का ये धाकड़ खिलाड़ी करेगा वापसी, कोच ने जताया भरोसा

New Zealand vs South Africa Tests (न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज): न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम का धाकड़ खिलाड़ी टीम में जुड़ जाएगा।

New Zealand vs South Africa Tests (न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज): पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ उतरने को तैयार है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसका आगाज 4 फरवरी को माउंट माउंगानुई में होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने भरोसा जाते हुए कहा कि केन विलियम्सन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे और टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

विलियम्सन टी20 सीरीज में हो गए थे चोटिल

न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान केन विलियम्सन पाकिस्तान के खिलाफ बीच सीरीज से बाहर हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान केन विलियम्सन चोटिल हो गए थे। बताया जा रहा है कि वे मामूली खिंचाव के बाद सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि, मेजबान न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया।

End of Feed