New Zealand vs South Africa 1st Test Live Streaming: न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 फरवरी 2024 से होने वाली है। सीरीज का पहला मैच बे ओवल में खेला जाने वाला है। जब से क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा की है तब से यह सुर्खियां बनीं हुई है।
न्यूजीलैंड vs द.अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- ICC)
मेहमान टीम ने दूसरे दर्जे की टीम का चयन किया है जिसमें अनकैप्ड नील ब्रांड को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। द.अफ्रीका के सभी मुख्य खिलाड़ी SA20 के चल रहे दूसरे संस्करण में खेलने में व्यस्त हैं और इसलिए, एक नए रूप वाली प्रोटियाज़ टीम पूरी ताकत वाली कीवी लाइन-अप से भिड़ेगी। ऐसे में यह न्यूजीलैंड के लिए अपने क्रिकेट इतिहास में दक्षिण अफ्रीका पर पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज करने का सबसे अच्छा मौका है।
न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (NZ vs SA 1st Test Time)
न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच रविवार 4 फरवरी से भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच कहां खेल जाएगा (NZ vs SA 1st Test venue)
न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव? (NZ vs SA 1st Test Live Telecast)
न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं किया जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (NZ vs SA 1st Test Live Streaming)
न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच को भारत में अमेजन प्राइम पर लाइव देखा जा सकता है।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
न्यूजीलैंड: टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के (केवल दूसरा टेस्ट), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग
दक्षिण अफ्रीका: नील ब्रांड (कप्तान), डेविड बेडिंगहैम, रुआन डी स्वार्ड्ट, क्लाइड फोर्टुइन (विकेटकीपर), जुबैर हमजा, त्सेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, डुआन ओलिवियर, डेन पैटर्सन, कीगन पीटरसन, डेन पिएड्ट, रेनार्ड वान टोन्डर, शॉन वॉन बर्ग , खाया ज़ोंडो, एडवर्ड मूर
