IND vs NZ 5th ODI Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे मैच आज, जानिए कैसा रहेगा माउंट मोनगानुई की पिच का मिजाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को माउंट मोनगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। पिछले मुकाबले में भारतीय टीम का हाल स्विंग गेंदबाजी के खिलाफ बेहाल हो गया था। ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं कि रविवार को यहां की पिच का मिजाज कैसा रह सकता है?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला रविवार को माउंट मोनगानुई में खेला जाएगा। इसी मैदान पर शुक्रवार को खेले गए चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के 333 रन के जवाब में 26.4 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गई। भारतीय बल्लेबाज मैट हेनरी के खिलाफ पिच पर नहीं टिक सके। पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। ऐसे में रविवार को खेला जाने वाला मुकाबला सीरीज की तकदीर तय करेगा। भारतीय टीम 4 मैच बाद 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। कीवी टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। वहीं भारतीय टीम की नजर चौथे मैच में खराब प्रदर्शन के बाद सीरीज जीत पर है। ऐसे में आइए जानते हैं रविवार को माउंट मोनगानुई में कैसा रहेगा पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

IND vs NZ 5th ODI Pitch Report

भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां वनडे मैच पिच रिपोर्ट

भारत बनाम न्यूजीलैंड मौसम का हाल (IND vs NZ 5th ODI Weather Report)

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच रविवार को खेले जाने वाले मैच में बारिश की संभावना नहीं है। माउंट मोनगानुई में रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना थोड़ी सी है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को पूरा मैच देखने को मिलेगा बारिश की खलल निर्णायक मुकाबले पर नहीं पड़ेगा। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हल्की रफतार से हवा भी चलेगी।

End of Feed