LIVEIND vs NZ 2nd ODI Live Score: वेलिंग्टन में रुकी बारिश, मैदान पर खिलाड़ी कर रहे वॉर्म अप; टॉस में देरी
NZ बनाम IND लाइव स्कोर: पांच मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जाएगा। भारत ने पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मुकाबले में वह 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड वापसी करना चाहेगी। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स।

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: वेलिंग्टन में रुकी बारिश, मैदान पर खिलाड़ी कर रहे वॉर्म अप; टॉस में देरी
IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा। हालांकि, बारिश के चलते टॉस में देरी हो रही है। भारत ने पहले मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज करके 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत सीरीज में बढ़त लेने उतरेगा और न्यूजीलैंड वापसी करना चाहेगा।
वेलिंग्टन में हॉलीवुड के मशहूर साइनबोर्ड जैसा एक साइनबोर्ड है। फर्क बस इतना है कि यहां उसके आखिरी कुछ अक्षर हवा में उड़ते नजर आते हैं। इस दौरे पर T20I सीरीज के दौरान भारत इन तेज हवाओं का सामना कर चुका है। अबकी बार दूसरे वनडे में हवाओं के साथ बारिश भी उसकी चुनौती होगी। मौसम की खराबी के कारण न्यूजीलैंड का मैच से पहले का अभ्यास सत्र वेलिंग्टन कॉलेज के इंडोर परिसर में आयोजित करना पड़ा।
हालांकि, शनिवार को न्यूजीलैंड में चुनाव भी हैं और दूसरी पारी के आसपास शुरुआती नतीजे आने की उम्मीद है। ऐसे में वहां के लोगों के लिए क्रिकेट शायद सबसे बड़ी प्राथमिकता न हो। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों का ध्यान भी बंट सकता है। IPL रिटेंशन की समय-सीमा 17 नवंबर है। हो सकता है कि कुछ खिलाड़ियों को पहले ही बता दिया गया हो कि उन्हें टीम में बरकरार रखा जा रहा है या नहीं।
यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स।
IND vs NZ Live Score: खिलाड़ियों ने शुरू किया वॉर्म
वेलिंग्टन से कुछ अच्छी खबर आई है। 7.40 am IST पर खिलाड़ियों ने वॉर्म अप शुरू कर दिया है। सकारात्मक पल देखने को मिले हैं। मैच जल्द शुरू हो सकता है।
IND vs NZ Live Score: फैंस का बढ़ा इंतजार
8 बजे तक मैच शुरू हो पाना संभव नहीं है। क्योंकि 7.45 में तो इंसपेक्शन ही है। अगर अंपायर्स मैदान की परिस्थिति से पूरी तरह संतुष्ट होंगे तो टॉस होने में कम से कम 15 मिनट का समय लगेगा। बहरहाल हमें अभी 15 मिनट का इंतजार और करना चाहिए।
IND vs NZ Live Score: स्टेडियम के बाहर का नजारा
IND vs NZ Live Score: 7: 45 पर होगा निरीक्षण
मैदान अभी भी बहुत गीला है। ग्राउंड्स मैन मैदान को सुखाने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, भारतीय समयानुसार 7.45 am पर इंसपेक्शन होगा। इसके बाद तय होगा कि टॉस कितने देर में होगा और मैच कितने समय में शुरू हो पाएगा।
IND vs NZ Live Score: मैदान को सुखाने की तैयारी तेज
बारिश एक बार फिर रुक चुकी है। मैदान में सुपर सोपर्स आ गए हैं और हमें जल्द टॉस को लेकर कोई अपडेट मिल सकती है।
IND vs NZ Live Score: फिर शुरू हुई बारिश
आज का मैच शुरू होगा कि नहीं, अब ये बड़ा सवाल बन गया है। क्योंकि, बारिश एक बार फिर शुरू हो गई है। अगर पिच की बात करें तो स्टेडियम में सीधी बाउंड्री काफी लंबी हैं, जबकि स्क्वेयर बाउंड्री छोटी हैं। यह ईडन पार्क से बिल्कुल उलट है। इसलिए गेंदबाजों को अपनी लेंथ में बदलाव करना होगा। AccuWeather के अनुसार, शनिवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है। दिन के पहले हिस्से में बारिश की 60 प्रतिशत और दूसरे हिस्से में 55 प्रतिशत संभावना है।
IND vs NZ Live Score: चोट से जूझ रही कीवी टीम
न्यूजीलैंड की टीम चोटों और अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को आराम देने और रोटेट करने की चुनौती से जूझ रही थी। यही वजह रही कि T20I सीरीज में उसने धीमी शुरुआत की। हालांकि, बाद में टीम ने वापसी करने की अपनी क्षमता दिखाई। मिचेल सैंटनर चाहेंगे कि उनकी टीम एक बार फिर ऐसा ही प्रदर्शन करे। इस बार सीरीज भी दांव पर है।
IND vs NZ Live Score: मैच अधिकारी कर रहे निरीक्षण
7.05 am IST पर मैच अधिकारी इंसपेक्शन कर रहे हैं। इसके बाद निर्णाय लिया जाएगा की टॉस कब होगा।
IND vs NZ Live Score: अर्शदीप सिंह और विल यंग और विल यंग पर रहेगी नजर
अर्शदीप सिंह ने चार साल में 19 वनडे खेले हैं, लेकिन इनमें से 11 मैच पिछले दो साल में आए हैं। भारत 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपने गेंदबाजी आक्रमण को अधिक से अधिक विविधता देने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में अर्शदीप पर खास ध्यान दिया जा रहा है, जिन्होंने कम से कम T20I में दबाव के क्षणों में जिम्मेदारी उठाने की अपनी क्षमता दिखाई है।
विल यंग 2024 में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की 3-0 की टेस्ट सीरीज जीत में बेहद अहम रहे थे। शीर्ष क्रम में उनके अनुशासित खेल ने उनके साथियों को तब बल्लेबाजी करने का मौका दिया, जब लाल गेंद पुरानी हो चुकी थी और उसके साथ छेड़छाड़ करना आसान था। दुनिया के दूसरे हिस्सों में सफेद गेंद से इतनी परेशानी नहीं होती, लेकिन न्यूजीलैंड में ऐसा नहीं है। इसलिए यंग का कौशल बेहद अहम होगा।
IND vs NZ Live Score: शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने गुरुवार रात सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। शमी ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक फॉर्मैट नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है।"
IND vs NZ Live Score: टॉस में देरी
बारिश रुक चुकी है, लेकिन मैदान पर काम जारी है। टॉस में देरी होगी। कवर्स अभी भी बिछे हुए हैं।
IND vs NZ Live Score: कीवी टीम की निगाहें वापसी पर
बारिश से प्रभावित पहले मैच में जीत के बाद भारत 2-0 की बढ़त हासिल करने उतरेगा जबकि न्यूजीलैंड की नजरें सीरीज में वापसी करने पर होंगी। हालांकि वेलिंग्टन के इस मुकाबले की बारिश से प्रभावित होने की आशंका है। न्यूजीलैंड बनाम भारत के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।
IND vs NZ Live Score: बारिश के चलते देरी
वेलिंग्टन से शुरुआती खबर अच्छी नहीं आई। सुबह से ही बारिश हो रही थी और अभी ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बारिश तेज हो जाएगी और मैच नहीं होगा। हालांकि, बारिश रुक गई है।