T20 World Cup 2022: बारिश में धुला न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच, एक भी गेंद नहीं फेंकी गई
मेलबर्न में नहीं थम रही बारिश
मेलबर्न में लगातार बारिश हो रही है। मैदान पर फिर से कवर्स लगा दिए गए हैं। अगर बारिश रुकती है तो मैच के ओवरों में कटौती होना तय है।बारिश के कारण टॉस में देरी
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान मैच का टॉस समय पर नहीं हो पाया। मेलबर्न में बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है।मैच से पहले ग्लेन फिलिफ्स
स्पेशल पचासे के करीब मुजीब
अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीबर-उर-रहमान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का पचासा कंप्लीट करने के करीब हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए सिर्फ 4 शिकार की जरूरत है।पहली बार मेलबर्न में खेलेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार पर्थ में टी20 क्रिकेट खेलती आई। पहले मुकाबले में तेज उछाल वाली पिच पर ऐसी परिस्थितियों में नहीं खेलने का अनुभव साफ तौर पर नजर आ रहा था। ऐसे में मेलबर्न में पहली बार खेल रही अफगानिस्तान टीम को जीत के लिए नई तरह की परिस्थितियों से पार पाना होगा।अफगानिस्तान की ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11
हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान घनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक/ फरीद अहमद, फजलहक फारूकी।ऐसी हो सकती है न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
कीवी कप्तान केन विलियमसन ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में पटखनी देने वाली एकादश में अफगानिस्तान के खिलाफ शायद ही कोई बदलाव करें। हालांकि पहले मुकाबले में चोट की वजह से डेरिल मिचेल नहीं खेले थे। ऐसे में उनकी वापसी हो सकती है। यही कीवी टीम में एकलौता बदलाव हो सकता है। इस मुकाबले के लिए ऐसी हो सकती है न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11। फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसनन्यूजीलैंड अफगानिस्तान का दूसरी बार होगा आमना सामना
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरी बार आमना सामना होगा। दोनों टीमें पिछले साल यूएई में आयोजित टी20 विश्व कप के दौरान अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में भिड़ी थीं। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।कीवी और अफगान लड़ाकों के बीच है भिड़ंत
टी20 विश्व कप 2022 में आज ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया को सुपर-12 के पहले मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में पटखनी देने वाली न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच भिड़त होगी। कीवी टीम अपने पहले मुकाबले में जीत के बाद यहां पहुंची है। वहीं अफगानिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में मात खाने के बाद इस मुकाबले में उतरी है।भारत ने रचा इतिहास, बनी T20I में स्पेशल तिहरा शतक जड़ने वाली पहली टीम
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी जारी, 250 रन का है लक्ष्य
शारजाह में 42 साल के डिविलियर्स की तूफानी बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ जड़ा- 37 गेंद में शतक
रेसलिंग में इतिहास रचना चाहता हूं, एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट अमम सहरावत का ऐलान
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, रांची में छोटी सी पारी खेलकर रचा इतिहास
© 2026 Times Horizon Private Limited
