युवा गिल को अपना हीरो मानते हैं न्यूजीलैंड अंडर-19 खिलाड़ी स्नेहित

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 22, 2024, 10:45 PM IST

भारत के युवा स्टार शुभमन गिल ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। गिल के प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके फैंस न केवल आम आदमी बल्कि न्यूजीलैंड का यह युवा क्रिकेटर है।

न्यूजीलैंड अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्य और भारतीय मूल के स्नेहित रेड्डी ने नेपाल के खिलाफ शतक लगाने के बाद भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल के अंदाज में जश्न मनाया। स्नेहित ने यहां बफेलो पार्क में शतक पूरा करने के बाद गिल के अंदाज में हेलमेट उतारा और दर्शकों की तरफ बल्ला हवा में लहराने के बाद झुक कर उनका अभिवादन किया।

Snehit Reddy And Shubman Gill

स्नेहित रेड्डी और शुभमन गिल (Instagram)

स्नेहित ने मैच के बाद में कहा, ‘‘हम इस मुकाबले से पहले बात कर रहे थे कि जश्न कैसा होगा। मैंने फैसला किया कि मैं गिल के अंदाज में जश्न मनाउंगा। यह विशेष था।’’ उन्होंने आईसीसी द्वारा अपलोड वीडियो में कहा, ‘‘ वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक, जिस तरह से उनका बल्ला गेंद से संपर्क बनाते है, वह मुझे बहुत पसंद है। उनकी टाइमिंग असाधारण है और मैंने अपनी बल्लेबाजी में उनकी नकल करने की कोशिश की है।’’

End of Feed