IND vs NZ TEST: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, मिशेल सैंटनर टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

Mitchell Santner Ruled Out Of IND vs NZ Test Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले मेजबान न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मिशेल सैंटनर चोटिल होने के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Mitchell Santner Ruled Out Of IND vs NZ Test Series: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान और अनुभवी स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत के खिलाफ पांचवें वनडे मैच के दौरान उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।

Injured Mitchell Santner Ruled Out Of Test Series Against India

मिशेल सैंटनर टेस्ट सीरीज से बाहर हुए

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) की एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, रविवार को पांचवें और आखिरी वनडे मैच में बल्लेबाजी करते समय सेंटनर के हाथ पर चोट लगी थी, जिसके बाद स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। टॉम लैथम की कप्तानी वाली टेस्ट टीम में सेंटनर की जगह सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को शामिल किया गया है।

End of Feed