ड्रग्स लेने का दोषी पाया गया न्यूजीलैंड का क्रिकेटर, लगा एक महीने का प्रतिबंध

New Zealand cricketer Doug Bracewell Banned: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डग ब्रेसवेल पर एक महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। वजह है ड्रग्स का सेवन। उन्हें कोकीन का सेवन करने का दोषी पाया गया है जिसके लिए उन पर कार्यवाही की गई है। उन्हें एक टी20 मैच के बाद जांच में पॉजिटिव पाया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डग ब्रेसवेल पर प्रतिबंध
  • ड्रग्स का सेवन करने के दोषी पाए गए ब्रेसवेल
  • टी20 मैच के बाद जांच में दोषी पाए गए

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल (Doug Bracewell) को इस साल की शुरुआत में जांच में कोकीन के इस्तेमाल के लिए पॉजिटिव पाये जाने के बाद एक महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा है। प्रतिबंध का विवरण न्यूजीलैंड ‘स्पोर्ट इंटीग्रिटी कमीशन’ द्वारा सोमवार को पहली बार सार्वजनिक किया गया। न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट खेलने वाले इस 34 वर्षीय खिलाड़ी को जनवरी में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और वेलिंगटन के बीच घरेलू टी-20 मैच के बाद जांच में पॉजिटिव पाया गया था। उन्हें इस मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Doug Bracewell banned for one month for drugs consumption

डग ब्रेसवेल (ICC/X)

ब्रेसवेल के उपचार कार्यक्रम पूरा करने की शर्त पर आयोग द्वारा लगाए गए शुरुआती तीन महीने के प्रतिबंध को घटाकर एक महीने कर दिया गया था। एक महीने का प्रतिबंध इस साल अप्रैल में लागू किया गया, जिसका मतलब यह है कि ब्रेसवेल अब क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। आयोग ने कहा, ‘‘हमारी जांच के मुताबिक उसने कोकीन का सेवन प्रतिस्पर्धा से बाहर किया था और इसका खेल से जुड़े उसके प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं था।’’

End of Feed