क्रिकेट

New Zealand Cricket: टिम साउदी को लेकर बड़ा अपडेट, कप्तानी छोड़ने के बाद भी टीम में इस भूमिका में बने रहेंगे

New Zealand Cricket: श्रीलंका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी। तेज गेंदबाज साउदी ने दिसंबर 2022 में केन विलियमसन के बाद कप्तानी का जिम्मा उठाया था। अब टीम की कमान स्टार खिलाड़ी को सौंप दी है। इस बीच, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सीईओ ने साउदी को लेकर बड़ा बयान दिया।

Image

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी। (फोटो- Sachin Tendulkar Twitter)

Photo : Twitter

New Zealand Cricket: टिम साउदी ने न्यूजीलैंड टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद लिया है। अब टॉम लैथम न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के कप्तान होंगे। टॉम लैथम, जिन्होंने पहले 9 बार टेस्ट टीम की कप्तानी की है, अगले शुक्रवार को भारत दौरे पर साउदी सहित 15 सदस्यीय टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। 2008 में डेब्यू के बाद से ब्लैक कैप्स के लिए 102 टेस्ट मैच खेले वाले टिम साउदी ने 382 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के लिए उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट केवल सर रिचर्ड हैडली ने लिए हैं।

35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने दिसंबर 2022 में केन विलियमसन के बाद कप्तानी का जिम्मा उठाया था। उन्होंने 14 टेस्ट (6 जीत, 6 हार, 2 ड्रॉ) में टीम की कप्तानी की है। इस साल साउदी का खुद का फॉर्म भी चर्चा का विषय रहा, उन्होंने पिछले आठ टेस्ट में सिर्फ 12 विकेट लिए। श्रीलंका में भले ही उन्होंने दोनों मैच खेले लेकिन भारत में संभव है कि परिस्थितियों के हिसाब से जरूरी टीम कॉम्बिनेशन को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में न चुना जाए।

साउदी ने कहा, "इतने विशेष प्रारूप में ब्लैक कैप्स की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। मैंने अपने पूरे करियर में हमेशा टीम को पहले रखने की कोशिश की है और मेरा मानना है कि यह निर्णय टीम के लिए सबसे अच्छा है। मेरा मानना है कि टीम के लिए आगे बढ़ने का मेरा सबसे अच्छा तरीका मैदान पर अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, विकेट लेना जारी रखना और न्यूजीलैंड को टेस्ट मैच जीतने में मदद करना है।"

इस दौरान कोच गैरी स्टीड ने टेस्ट टीम में साउदी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, "टिम एक शानदार खिलाड़ी और एक बहुत अच्छे लीडर हैं, जिनका सभी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ बहुत सम्मान करते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 17 वर्षों से न्यूजीलैंड क्रिकेट के महान सेवक रहे हैं और मैं टेस्ट कप्तान की भूमिका से हटने में उनके फैसले का सम्मान करता हूं।"

इसके अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सीईओ स्कॉट वेनिंक ने स्पष्ट किया है कि साउदी कप्तानी छोड़ने के बाद भी टीम के लिए लीडरशिप रोल में बने रहेंगे। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का आगाज 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। जल्द ही इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड के 15 सदस्यीय दल का ऐलान किया जा सकता है। हाल ही में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को घर पर 2-0 से टेस्ट सीरीज हराया है।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article