Sophie Devine Retirement: हार के साथ वनडे क्रिकेट हुई विदाई से निराश हैं सोफी डिवाइन

न्यूजीलैंड की महिला टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने हार के साथ वनडे क्रिकेट से हुई विदाई पर निराशा व्यक्त की है। लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि अपने करियर के दौरान उन्होंने महिला क्रिकेट को विकास करते देखा है।

विशाखापट्टनम: न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन अपने शानदार करियर का अंत जीत के साथ नहीं कर पाने से निराश हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपनी क्रिकेट यात्रा के दौरान हुए महिला क्रिकेट के विकास को देखने पर गर्व महसूस करती हैं। वह इस दौरान बनाई गई अपनी मित्रता और खेल में लगभग दो दशकों तक संजोई गई यादों के लिए भी आभारी हैं। न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट के अपने अंतिम ग्रुप चरण मैच में इंग्लैंड के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद डिवाइन ने अपने करियर को अलविदा कहा।

Sophie Devine

सोफी डिवाइन

डिवाइन ने कहा कि उन्हें जीत के साथ अलविदा कहने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और उन्होंने इंग्लैंड की टीम को अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करने का श्रेय दिया। उन्होंने मैच के बाद कहा,'निराशाजनक। मैं जीत के साथ जाना चाहती थी और आज का प्रदर्शन वैसा नहीं था। इंग्लैंड को श्रेय जाता है, उन्होंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया।'

End of Feed