New Zealand Test Squad: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, रचिन और कॉनवे की वापसी

भारत के के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी टॉम लैथम करेंगे। दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा। दूसरा मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में होगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। फिटनेस संबंधी चिंताओं के बावजूद डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र और टॉम ब्लंडेल को टीम में शामिल किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी अगले हफ्ते होने वाले पहले टेस्ट मैच तक फिट हो जाने की उम्मीद कर रहे हैं। पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा। दूसरा मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में होगा।

NZ Test Team

न्यूजीलैंड ने टेस्ट टीम का किया ऐलान। फोटो- AP

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले, ट्रेनिंग सेशन के दौरान तेज गेंदबाज मैट हेनरी से टकराने के कारण कॉनवे को 'कन्कशन' (सिर में चोट) हो गया था। यह ओपनर अब पहले टेस्ट से पहले पूरी तरह फिट होने की कोशिश कर रहा हैं। वहीं, सितंबर में एक प्रमोशनल शूट के दौरान कंधा खिसक जाने (डिसलोकेट होने) के बाद से रवींद्र ने कोई मैच नहीं खेला है। डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश में इस ऑलराउंडर को चोट लग गई थी। इस वजह से वह भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए।

End of Feed