न्यूजीलैंड की धाकड़ ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, 2021 में खेला था आखिरी मैच

Thamsyn Newton Retirement: न्यूजीलैंड की महिला ऑलराउंडर थैमसिन न्यूटन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी मैच उन्होंने 2021 में खेला था।

Thamsyn Newton Retirement: न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर थैमसिन न्यूटन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 30 वर्षीय न्यूटन ने 2015 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और 2021 में अपना आखिरी मैच खेला था।

Themsyn

थैमसिन न्यूटन ने किया संन्यास का ऐलान (फोटो- New Zealand cricket)

अंतरराष्ट्रीय करियर में उतार-चढ़ाव

थैमसिन न्यूटन को अपने लगभग एक दशक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में लगातार सफलता नहीं मिल पाई। कई बार उन्हें टीम से अंदर-बाहर होना पड़ा। वह 2016 टी20 विश्व कप और 2017 वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा रहीं। मध्यम गति की तेज गेंदबाज और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज के रूप में जानी जाने वाली न्यूटन ने न्यूजीलैंड के लिए 10 वनडे और 15 टी20 मैच खेले।वनडे में उन्होंने 11 विकेट और 57 रन बनाए। उनका वनडे का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन देकर 5 विकेट लेना रहा। वहीं, टी20 में उन्होंने 9 विकेट चटकाए।

End of Feed