ODI World Cup 2023: नीदरलैंड्स टीम का हुआ ऐलान, इन दो धाकड़ खिलाड़ियों की हुई वापसी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Sep 7, 2023, 06:16 PM IST

ODI World Cup 2023, Netherlands Team Announced: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इसमें नीदरलैंड्स की टीम भी उतरेगी। नीदरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम में दो धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी हुई है।

ODI World Cup 2023, Netherlands Team Announced: रीलोफ वान डर मर्व और कोलिन एकरमैन की अनुभवी जोड़ी को भारत में अगले महीने से होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप के लिए नीदरलैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। यह दोनों खिलाड़ी क्वालीफायर्स में टीम का हिस्सा नहीं थे जिसमें नीदरलैंड ने दूसरे स्थान पर रहकर विश्वकप में अपनी जगह सुरक्षित की थी। स्कॉट एडवर्ड्स को टीम का कप्तान बनाए रखा गया है।

Netherlands team

नीदरलैंड्स के खिलाड़ी। (फोटो- ICC Cricket World Cup Twitter)

वान डर मर्व और एकरमैन दोनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का काफी अनुभव है और उनकी मौजूदगी से नीदरलैंड की टीम को मजबूती मिलेगी। रेयान कुक टीम के मुख्य कोच होंगे।

End of Feed