Nepal Qualification Scenario: श्रीलंका के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद सुपर 8 में कैसे पहुंचेगी नेपाल? जानें समीकरण

Nepal Qualification Scenario: श्रीलंका-नेपाल के बीच फ्लोरिडा स्थित लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला गया मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है।मैच के रद्द होने से नेपाल क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है और उनके सुपर 8 में पहुंचने की राह और भी मुश्किल हो गई है।

Nepal Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी टीम को चियर करने पहुंचे नेपाल के हजारों फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल श्रीलंका-नेपाल के बीच फ्लोरिडा स्थित लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला गया मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से होनी थी हालांकि बारिश जारी रही और मैच में टॉस तक नहीं हो पाया। मैच के रद्द होने से नेपाल क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है और उनके सुपर 8 में पहुंचने की राह और भी मुश्किल हो गई है।

Nepal cricket team

नेपाल क्रिकेट टीम (फोटो- X)

टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी उम्मीदों के साथ उतरी नेपाल क्रिकेट टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम केवल 106 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी और नीदरलैंड ने 6 विकेट से मैच जीत लिया था। वहीं दूसरा मैच उनका रद्द हो गया है जिसका मतलब है कि टीम के खाते में दो मैचों के बाद केवल 1 अंक है।

End of Feed