T20 World Cup: सुपर-8 मुकाबले में उतरने से पहले बांग्लादेश टीम के कप्तान शांतो ने ये क्या कह दिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 17, 2024, 08:01 PM IST

T20 World Cup Super-8, Nazmul Hussain Shanto Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंच चुकी है। सुपर-8 मुकाबले में बांग्लादेश का पहला मुकाबला 21 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बड़ा बयान दिया।

T20 World Cup Super-8, Nazmul Hussain Shanto Statement: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को खुशी है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप के सुपर आठ में जगह बनाने में सफल रही लेकिन वह अपने बल्लेबाजों की खराब फॉर्म से निराश हैं और वह यह भी नहीं जानते कि उनके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रहे हैं। बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रन से हराकर सुपर आठ में जगह बनाई लेकिन उसकी टीम इस मैच में केवल 106 रन पर आउट हो गई थी जो चिंता का विषय है।

Nazmul Hussain Shanto, Nazmul Hussain Shanto Statement, Nazmul Hussain Shanto Reaction, Nazmul Hussain Shanto Most Run, Nazmul Hussain Shanto Records, Nazmul Hussain Shanto worried about form of batsmen, BAN vs AUS, Bangladesh vs Australia, T20 World Cup, T20 World Cup 2024, T20 World Cup 2024 Super-8, Cricket News Hindi, Cricket News in Hindi, Sports News in Hindi, Cricket Today News Hindi,

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Bangladesh Cricket Twitter)

शांतो ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘हमें खुशी है कि हम सुपर आठ में खेलने जा रहे हैं लेकिन हमारे बल्लेबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हमारे गेंदबाजों ने हालांकि पिछले तीन-चार मैच में जिस तरह से गेंदबाजी की उससे वास्तव में मैं बहुत खुश हूं।’ उन्होंने कहा,‘मुझे उम्मीद है कि हमारे गेंदबाज अपनी यह फॉर्म बरकरार रखेंगे। बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमें उचित रणनीति तैयार करनी होगी ताकि अगले दौर में हमारे बल्लेबाज वापसी कर सकें।’

End of Feed