IND vs PAK: नवजोत सिद्धू ने की भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 8, 2024, 08:13 PM IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत पाकिस्तान महामुकाबले के विजेता को लेकर भविष्यवणी की है। सिद्धू ने बताया है कि किसके हाथ और क्यों जाएगी बाजी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नवजोत सिद्धू ने की भारत पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर भविष्वाणी
  • पाकिस्तानी टीम को बताया एक पंख वाली चिड़िया
  • सिद्धू ने बताया क्यों है टीम इंडिया का पलड़ा भारी

न्यूयॉर्क: टी20 विश्व कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले का इंतजार प्रशंसकों को बहुत दिनों से था। पहली बार अमेरिकी सरजमीं पर क्रिकेट जगत की दो चिरप्रतिद्वंद्वी टीमों का आमना सामना होने जा रहा है। ऐसे में अमेरिका में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने की कोशिश में ये मुकाबला निश्चित तौर पर अहम साबित होगा। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया है कि महामुकाबले में कौन सी टीम का पलड़ा भारी है और इसकी क्या वजह है?

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

दोनों पर है अपेक्षाओं का दबाव, किसी को मंजूर नहीं है हार

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, यहां दबाव अपेक्षाओं का है। हार किसी को हजम नहीं होती है। दोनों देशों के बीच में रगड़ा है तगड़ा। दोनों के बीच जंग भी हो चुकी है। किसी भी व्यक्ति को ये मंजूर नहीं है कि आप पाकिस्तान से हार जाओ। अगर आप पाकिस्तान के खिलाफ जीतते हो तो जीरो से हीरो बन जाते हो। भले ही आपने पिछले सात मैचों में कुछ भी ना किया हो। ये गंगा नहाने वाली बात है आपके सब पाप धुल जाते हैं और आप एक हीरो की तरह उभरते हैं।

End of Feed