आईसीसी ने की जून महीने के पुरस्कार की घोषणा,यह कीवी खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मंथ

आईसीसी ने जून महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा कर दी। इस रेस में 3 खिलाड़ियों का नाम था, लेकिन आखिरकार बाजी मारी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

आईसीसी ने जून महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा कर दी। इस बार यह पुरस्कार न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने हाल ही में 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी और इस दौरान नाथन स्मिथ ने शानदार प्रदर्शन किया था। स्मिथ ने यह पुरस्कार बांग्लादेश के मोसद्देक हुसैन और भारत के कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ कर जीता।

icc player of the month

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (साभार-X)

प्लेयर ऑफ द मंथ बने स्मिथ ने इस मौके पर कहा 'यह वाकई खास है। यह सम्मान पाकर बहुत अच्छा लग रहा है, मैं आमतौर पर व्यक्तिगत पुरस्कारों के लिए नहीं खेलता, लेकिन यह सम्मान पाकर खुशी हो रही है और उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने सीरीज जीतने में योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए मैं बस यही करना चाहता हूं।

End of Feed