ऑस्ट्रेलियाई टीम से छुट्टी होने के बाद इस खिलाड़ी नहीं छोड़ी है वापसी की उम्मीद, कहा-इस खिलाड़ी की लूंगा जगह

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती तीन मैच में बतौर ओपनर नाकाम रहने के बाद टीम से बाहर होने वाले नाथन मैक्स्वीनी ने टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। इस खिलाड़ी की जगह लेने पर उनकी नजर है।

मेलबर्न: बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के बावजूद सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और उन्होंने कहा कि वह उस्मान ख्वाजा के संन्यास लेने के बाद टीम में उनकी जगह लेने की कोशिश करेंगे। मैकस्वीनी ने पहले तीन टेस्ट मैचों में ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बॉक्सिंग डे टेस्ट में उनकी जगह सैम कोंस्टास को लिया गया और इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने धमाकेदार अर्धशतक बनाकर शानदार आगाज किया।

Nathan McSweeney

नाथन मैक्स्वीनी

ऐशेज के बाद ले सकते हैं ख्वाजा संन्यास

पाकिस्तान मूल के 38 वर्षीय क्रिकेटर ख्वाजा ने संकेत दिए हैं कि अगली गर्मियों में एशेज के बाद वह संन्यास ले सकते हैं। सिडनी मार्निंग हेराल्ड के अनुसार मैकस्वीनी ने कहा,'मुझे (टेस्ट टीम में वापस आना) अच्छा लगेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। उस्सी (उस्मान ख्वाजा) का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन अगर मौका मिलता है और वह संन्यास लेते हैं तो मैं उनकी जगह लेना पसंद करूंगा।'

End of Feed